JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर आगामी 9 जुलाई को महागठबंधन के द्वारा चक्का जाम किया जाएगा। चक्का जाम को सफल बनाने को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बताते चलें कि प्रखंड मुख्यालय अवस्थित एस राज विवाह भवन में बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित हुए, जहां राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बताते चलें कि आगामी 9 जुलाई को एन एच 107 पथ जीरो माइल चौक पर 11 बजे से चक्का जाम किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में महागठबंधन के कार्य कर्ता उपस्थित रहेंगे। बताते चलें कि बिहार सरकार के द्वारा मतदाता सूची के विशेष ग्रहण पुनरीक्षण के विरोध में चक्का जाम किया जाएगा जो कमजोर वर्गों को उनके मताधिकार से वंचित करने की साजिश बिहार सरकार के द्वारा की जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह डर है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव हर सकता है। जिस कारण मतदाता सूची में छेड़छाड़ किया जा रहा है। वही डबल इंजन के सरकार में खास बकास जमीन को अधिग्रहण कर रहे हैं। जिस कारण गरीबों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि डबल इंजन के सरकार के द्वारा मतदाता सूची में पुनरीक्षित करने के नाम पर छेड़छाड़ किया जा रहा है और मतदाताओं को मतदाता सूची से विलोपित करने का मंसूबा बना रहे हैं। जिस कारण महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा नीति रजग को लाभ पहुंचाने की इस साजिश के विरोध में चक्का जाम किया जाएगा। मौके पर सीपीएम आंचल कमेटी बेलदौर अमिर कुमार, सीपीआईएम के अंचल सचिव अमरेश कुमार,सीपीआई रविंद्र यादव, कार्तिक लाल शर्मा, सुरेश सिंह, सुधीर प्रसाद सिंह, सोनू भगत, महेश्वर शर्मा, निशु कुमारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


