17.1 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

इलाज के क्रम में श्री वासुदेव पासवान जी की हुई निधन उमड़ी शोक की लहर

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद गया जिले के गुरारू प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोंच्चि निवासी सह एससी /एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के *जिला सचिव रामजीवन पासवान जी (भंडारपाल S.S कॉलेज जहानाबाद)* जी के 97 वर्षीय पितश्री स्व. वासुदेव पासवान जी की रात्रि :10 40 बजे पटना स्थित मॉडल हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में निधन हो गया। स्व. वासुदेव पासवान जी कम पढ़े लिखे होते हुए भी देहात में रहकर अपने संतान को अच्छे पढ़े लिखे इंसान बनाया जो सभी सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। इन्होंने अपने जीवन में पांच कुर्सी तक देखें, इनकी महानता काबिले तारीफ है,इनकी व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जितने चर्चा की जाए कम होगी, इनके निधन से परिवार एवं समाज में अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान बुद्ध से कामना की जाती है ,कि स्व. वासुदेव पासवान जी के महान दिवंगत आत्मा की शांति मिले एवं उनके परिवार को इस विकट दु:खी घड़ी में सहन शक्ति मिले ।शोक व्यक्त करने वालों में एससी/ एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष *डॉ अरविंद चौधरी* ,जिला सचिव रामजीवन पासवान ,कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद ,राम सिहासन दास ,राजकुमार निराला, रामप्रवेश पासवान, शिवकुमार चौधरी ,डॉ अशोक पासवान, अर्जुन राम, बंसी दास ,शिक्षाविद अशोक प्रियदर्शी, अनिल कुमार, दीपक कुमार ,वीरेंद्र चौधरी, सच्चिदानंद चौधरी, विजेंद्र चौधरी , सिद्धी कांत चौधरी, सत्येंद्र कुमार, मगध फुटबॉल अकादमी के चेयरपर्स राजीव कुमार रंजन, राजद नेता विनोद यादव, औरंगाबाद के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार पासवान, जितेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा, सृष्टि रानी, शैलेश कुमार, निलेश कुमार, भुवनेश्वर पासवान रोशन पासवान विजय प्रसाद, राहुल कुमार ,अनुज कुमार। दूसरी ओर स्व. वासुदेव पासवान जी के निधन की खबर सुनकर रा.मध्य विद्यालय मांदिल (जहानाबाद) के प्रधानाध्यापक डॉ.अरविंद चौधरी के साथ-साथ समस्त विद्यालय परिवार बहुत मर्माहत हुए, एवं समस्त विद्यालय परिवार 2 मिनट के मौन रखकर *स्व.वासुदेव पासवान जी* के महान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान बुद्ध से कामना किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें