21.2 C
Khagaria
Tuesday, February 10, 2026

उत्तर प्रदेश को 5-1 हराकर फाईनल में पहुंचा झारखंड

*07/01/2025 को नेपाल और बंगाल के बीच मुकाबला होगा* जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: रेलवे मैदान मानसी में खुटिया पंचायत के पूर्व मुखिया विजय कुमार यादव के 17वीं पुण्यतिथि पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सोमवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का आरंभ मैच उत्तर प्रदेश बनाम झारखंड के बीच खेला गया। मैच आरंभ होने पर पूर्व उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने पूर्व मुखिया विजय कुमार यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी विष्णु चैतन्य, प्रशिक्षक देव रत्न सिंहा, ई.धर्मेंद्र कुमार, साहेबपुर कमाल के पूर्व प्रमुख मनोज कुमार, अमर कुमार शर्मा, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, मानसी रेल थानाध्यक्ष सह निरीक्षक विकास कुमार और समाजसेवी परमानंद सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त कर खेल का विधिवत उद्घाटन किया गया। मैच के मुख्य निर्णायक के रुप में विनय कुमार, सहायक निर्णायक के रुप में शंकर सिंह व कैलाश पंडित, चौथे निर्णायक के रुप में रौशन गुप्ता और उद्घोषक के रुप में रुपेश रंजन उपस्थित थे।

Oplus_131072

मैच आरंभ होने के पंद्रह मिनट बाद झारखंड की टीम ने एक गोल मार कर अपनी टीम को बढ़त बनाई। पुनः पाकुड़ की टीम ने मध्यांतर के दस मिनट पहले एक गोल कर टीम को दो गोल से बढ़त दिलाने में कामयाब रहा। मध्यांतर तक उत्तर प्रदेश की टीम गोल करने में सफल नहीं हो सका। मध्यांतर के बाद आरंभ हुए खेल में दोनों टीम के खिलाड़ी ने गोल करने के लिए काफी मशक्कत किया। मध्यांतर के दस मिनट बाद हीं उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ी ने एक गोल किया। मैच समाप्ति के दस मिनट पहले झारखंड की टीम ने एक गोल कर दिया। फिर मैच समाप्त होने के पांच मिनट पहले झारखंड टीम के खिलाड़ी ने लगातार दो गोल दागने में सफलता हासिल किया। मैच समाप्ति के पश्चात अतिथियों ने उपस्थित खिलाड़ी और खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि विजय कुमार यादव के पुण्यतिथि पर हर वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार 17वीं पुण्यतिथि पर भी भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर स्थानीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया। इससे समाज के युवाओं का झुकाव खेल की ओर बढ़ेगा। खेल हीं एकमात्र ऐसा साधन है जिससे समाज में फैल भेदभाव ऊंच नीच जैसी कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। इस अवसर हिरोज क्लब के अध्यक्ष निलेश कुमार यादव, मो.जुनेद आलम, पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह, सेवा निवृत्त शिक्षक छेदी प्रसाद सिंह, नशामुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत, अर्जून प्रसाद साह, हिरोज क्लब के पूर्व खिलाड़ी विपिन कुमार, आनंद गुप्ता, पप्पू रजक, नितिन कुमार, देवानंद, रतन कुमार, अमन कुमार, चंदन कुमार, धर्मेंद्र पोद्दार, शिक्षक पंकज परमहंस सहित हजारों खेलप्रेमी उपस्थित थे। आज नेपाल और पश्चिम बंगाल के बीच घमासान मुकाबला होगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें

bonuses

नई खबरें