जेएनए/मनोहर कुशवाहा बेगुसराय।आज दिनांक 17 12 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय के खगड़िया आगमन पर न्यायालय परिसर में भ्रमण के क्रम में ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस से जुड़े अधिवक्ताओं ने प्रतिवाद किया प्रतिवाद में अधिवक्ता प्राणेश कुमार रंजीत कुमार अधिवक्ता ललित कुमार अधिवक्ता क्लर्क कस्तूरी निषाद आदि भाग ले रहे थे अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक खगड़िया को ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन भी सोपे है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता प्राणेश कुमार ने कहा कि विगत दिनों चित्रगुप्त नगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में मुझे गाड़ी से उतार कर हथकड़ी लगाकर पैदल न्यायालय ले जाया गया जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए निर्देश का उल्लंघन है साथ ही संविधान के अनुच्छेद 21 का भी उल्लंघन है श्री कुमार ने आगे कहा कि ऐसे गैर जिम्मेदार पुलिसकर्मी को अभिलंब निलंबित किया जाए न्याय नहीं मिला तो उच्च न्यायालय पटना का भी दरवाजा खटखटाऊंगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता रंजीत कुमार ने कहा कि अधिवक्ता को हथकड़ी लगाकर न्यायालय में प्रस्तुत करना घोर निंदनीय कार्य है मैं पुलिस अधीक्षक से मांग करता हूं कि ऐसे गैर जिम्मेदार पुलिस कर्मी को अभिलंब बर्खास्त किया जाए अधिवक्ता रंजीत ने आगे कहा कि हमारा संघर्ष रुकने वाला नहीं है यह आगे भी चलेगा श्री कुमार ने कहा कि अधिवक्ता के साथ बदतमीजी करने वाले राजस्थान के एक थाना के सभी पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है खगड़िया में अधिवक्ता प्राणेश कुमार एवं क्लर्क कस्तूरी निषाद के साथ किया गया दुर्व्यवहार राजस्थान की घटना से भी बड़ी है ऐसे पुलिसकर्मी पर अभिलंब कार्रवाई होनी चाहिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललित कुमार यादव अधिवक्ता ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा संघर्ष हमारा जारी रहेगा कस्तूरी निषाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जानकारी दी है कि मैं चित्रगुप्त नगर थाना के थाना अध्यक्ष एवं एक पुलिसकर्मी अजीत कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दी हूं अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में आरक्षी अधीक्षक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय बेगूसराय के गाड़ी को भी रोका तथा घटना के लिए जिम्मेदार चित्रगुप्त थाना के पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हो के जोरदार नारे लगा रहे थे।
ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस से जुड़े अधिवक्ताओं ने प्रतिवाद किया प्रतिवाद
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


