29.7 C
Khagaria
Wednesday, March 11, 2026

कबीर पंथ एक दिवसीय संत सम्मेलन का आयोजन किया गया

JNA/मनोहर कुशवाहा  बेगूसराय जिला अंतर्गत मंसूरचक प्रखंड के समसा दो पंचायत के वार्ड नंबर दस के आगापुर में वर्षगाँठ के अवसर पर बेगूसराय जिला कबीर पंथ एक दिवसीय संत सम्मेलन का आयोजन किया गया l जिसकी अध्यक्षता डॉ सूरज दास ने किया तथा मंच संचालन पवन दास ने किया l कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विश्व कबीर दिव्य ज्योति धर्म सेवा संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रवचन कर्ता के कथनी और करनी समानता होता है, उसके जिहवा पर सरस्वती का वास हो जाता है l उसके बोलने मात्र से असंभव संभव हो जाता है, असाध्य भी साध्य हो जाता है l मुख्य अतिथि संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंथ धर्मदास साहब ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को शैक्षणिक और अध्यात्मिक दोनों गुरु बनाना चाहिए l मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पूनम आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षित व्यक्ति एस पी, कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर आदि बनकर अपने माता पिता को वृद्धआश्रम पहुँचाकर मंदिर, मस्जिद, चर्च जाकर भगवान को ढूंढता फिरता है लेकिन अध्यात्मिक व्यक्ति ग़रीबी में जीवन गुजर बसर करते हुए भी अपने माता पिता में ही भगवान खोज लेता है l विशिष्ट अतिथिगण महंथ राम लखन दास,महंथ राम भरोसा दास, राम सोगारथ दास, राम बहादुर दास, केदार दास, ब्रह्मदेव दास, अशोक दास, साध्वी उम्दा दासीन आदि संतो महांथों ने अपने प्रवचन भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया l आयोजकद्वय बैरागी राम विलास दास और बैरागी सत्यनारायण दास ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढाकर सम्मानित किया l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें