14.8 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

किसान आईडी शिविर में सभी किसान भागीदारी सुनिश्चित करें

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख

*एग्री स्टैक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं e-KYC के कार्यों हेतु आयोजित विशेष अभियान का निरीक्षण: जिला पदाधिकारी द्वारा*

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्री अनिल कुमार सिन्हा द्वारा आज दिनांक 08.01.2026 को काको प्रखंड के नोनही पंचायत मे एवं मोदनगंज के बंधुगंज एवं गंधार पंचायत मे आयोजित एग्री स्टैक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं e-KYC कैम्प का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी श्रीमती संभावना के उपस्थित मे दिनांक 07 जनवरी, 2026 को मखदुमपुर प्रखंड के पूर्वी सरेन पंचायत मे, पश्चिमी सरेन पंचायत मे एवं कंचनावा पंचायत मे भी एग्री स्टैक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं e-KYC कैम्प का निरीक्षण किया गया।
बता दे कि एग्री स्टैक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं e-KYC के कार्यों में प्रगति एवं मिशन मोड में कैम्प आयोजन से किया जा रहा है, जिसके तहत दिनांक 07 जनवरी को जहानाबाद जिले 21 पंचायतो मे कैम्प आयोजन किया गया था। जबकि आज दिनांक 08 जनवरी, 2026 को जहानाबाद जिले सभी 88 पंचायत मे एग्री स्टैक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं e-KYC कैम्प का आयोजन किया गया है। आज दिनांक 08 जनवरी तक कुल 574 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया तथा 2105 किसानों का e-KYC किया गया है। एग्री स्टैक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं e-KYC का कार्य मिशन मोड मे जिले के सभी पंचायतो मे विशेष कैम्प का आयोजन दिनांक 09 जनवरी, 2026 तक प्रथम चरण का किया जाएगा। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री’ कार्य की वर्तमान प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 41582 सक्रिय पी०एम० किसान लाभुक किसान है, जिनमें से कैम्प से पूर्व 18970 (46%) किसानो का e-KYC का पूर्ण हो चुका है। इनमें से कुल 7027 फार्मर रजिस्ट्री किया गया है जिसमें से मात्र 3153 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हल्का कर्मचारियों के माध्यम से किया गया है, जो की कुल पी०एम० किसान लाभुकों का मात्र 4.8% है, जो कि असंतोषप्रद है। *फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में प्रगति हेतु बिहार सरकार द्वारा दिनांक 06.01.2026 से 09.01.2026 तक प्रथम चरण में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग की योजनाओं को विशेष कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सहज लाभ प्राप्त करने के लिए सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री आई. डी. आवश्यक है। इसलिए आज ही अपने क्षेत्र के किसान सलाहकार / कृषि समन्वयक / हलका कर्मचारी से सम्पर्क करें और अपना फार्मर रजिस्ट्री आई. डी. बनवायें। फार्मर रजिस्ट्री आई. डी. बनवाने हेतु आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, भूमि से संबंधित दस्तावेज ( स्वयं के नाम का ऑनलाइन जमाबंदी संबंधित दस्तावेज) आवश्यक है। फार्मर रजिस्ट्री आई. डी. हेतु विशेष कैम्प सभी पंचायत मे दिनांक 09 जनवरी, 2026 को आयोजित किया जा रहा है। अवसर का लाभ अवश्य उठाये । जिले के लगभग सभी पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री एवं ई के वाई सी का कार्य कैंप के माध्यम से किया जा रहा है। 6 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक चलाए जा रहे प्रथम चरण अभियान के आज दूसरे दिन जिला कृषि पदाधिकारी संभावना, सहायक निदेशक श्री रामलखन ठाकुर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बीरेंद्र सिंह एवं अन्य पदाधिकायों ने विभिन्न प्रखंडों के भ्रमण में आवश्यक निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ कृषकों को सुचारू रूप से मिलता रहे इसके लिए किसान को ई केवाईसी एवं फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है। इसके तहत सभी राजस्व कर्मचारी एवं कृषि विभाग के पंचायत स्तर के सभी कर्मी को निर्देश दिया गया है कि अपने -अपने पंचायत सरकार भवन में उपस्थित रहकर कैंप के दौरान किसानों को जागरुक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को ई केवाईसी एवं फार्मर आईडी बनवाना है यह आईडी किसानों के सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा। किसानों को जितने तरह के सरकार की योजनाएं कृषि से संबंधित लाभ लेना है तथा लिया है उनका पूरा डिटेल इस आईडी में रहेगा। इसलिए जिला से लेकर प्रखंड से पंचायत स्तर तक कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारी के देख-रेख में सभी कर्मी विशेष अभियान चलाकर प्रथम चरण में इस अभियान को ज्यादा से ज्यादा किसानों जोड़ने का सफल प्रयास किया जा रहा है। साथ ही किसानों से विशेष आग्रह किया कि फार्मर आईडी बनवाने में अपना पूर्ण सहयोग दें ताकि सभी किसान सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने से वंचित न हो सके | किसानों को आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि कैंप में किसान अपना आधार कार्ड, अपना ऑनलाइन जमीन का रसीद एवं मोबाइल लेकर जरूर आए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें