19.6 C
Khagaria
Sunday, December 7, 2025

केंद्र–राज्य प्रायोजित योजनाओं को गति देने में खगड़िया जिला परिषद प्रतिबद्ध : जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव


*सामान्य बैठक में विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा, शिथिल योजनाओं में लायी जाएगी तेजी*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला परिषद की सामान्य बैठक शनिवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त–सह–मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक पलासिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण सड़क, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, लघु सिंचाई, हर घर नल का जल योजना एवं बाढ़–आपदा प्रबंधन जैसे अहम विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने समीक्षा के दौरान शिथिल गति से चल रहे विभागीय कार्यों पर गंभीर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में त्वरित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में पिछली सामान्य बैठक में लिये गये निर्णयों के अनुपालन पर भी गहन चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्यों ने अपने–अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखा।जिप अध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि जिला परिषद का उद्देश्य संविधान में वर्णित कमजोर एवं निचले तबके के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
उन्होंने जिप सदस्यों के द्वारा उठाए गए मुद्दे को लोकमहत्व का सवाल बताते हुए संबंधित विभाग को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में बतौर जिप अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने स्पष्ट कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन में जिला परिषद पूर्ण समर्पण से साथ है। विकास योजनाओं के सम्मान और लक्ष्य में किसी भी प्रकार की अनदेखी स्वीकार नहीं होगी। खगड़िया जिला परिषद जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव के लिए ईमानदार प्रयास जारी रखेगी।  अंत में बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी और आगामी कार्ययोजना को गति देने के लिए दिशा–निर्देश जारी किए गए। मौके पर अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार, पूर्व जिप उपाध्यक्ष श्वेत शीखा,जिप सदस्यों में सत्यनारायण पासवान, जयप्रकाश यादव, चन्दन कुमार, प्रवीण पासवान,शबनम कुमारी, रिमझिम कुमारी, प्रतिभा कुमारी,सदर प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी एवं परवत्ता प्रखंड प्रमुख सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें