Jna/कौशल कुमार पत्रकार नगर,खगड़िया, 04 दिसंबर 2025 — कृषि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत खरीफ धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण आज उप विकास आयुक्त, खगड़िया श्री अभिषेक पलासिया (भा०प्र० से०) द्वारा किया गया। यह निरीक्षण प्रखंड परबत्ता के ग्राम पंचायत खीराडीह अंतर्गत ग्राम खीराडीह में कृषक दिनेश तांती के खेसरा संख्या-589 पर संपन्न हुआ। कटनी प्रयोग 10 मीटर x 5 मीटर के आयताकार क्षेत्रफल में किया गया, जिसमें कुल 30.620 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। इस आधार पर प्रति हेक्टेयर औसत उपज दर 61.24 क्विंटल आंकी गई। यह प्रयोग सरकार एवं कृषकों के लिए फसल उत्पादन का सटीक अनुमान लगाने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, खगड़िया, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, परबत्ता, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। साथ ही माननीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन भी मौके पर मौजूद रहे। उप विकास आयुक्त श्री अभिषेक पलासिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसल कटनी प्रयोग पारदर्शिता एवं वैज्ञानिक पद्धति से संपन्न किया जाए, ताकि किसानों को उनकी वास्तविक उपज का सही मूल्यांकन एवं लाभ मिल सके।
नई खबरें


