JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर वोट बिहार का फैक्ट्री गुजरात में :प्रशांत किशोर बेलदौर खगड़िया वोट बिहार का और फैक्ट्री गुजरात में यह अब चलने वाला नहीं है उक्त बातें जैन स्वराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कही रविवार को बेलदौर गांधी इंटर विद्यालय खेल मैदान में बिहार बदलाव यात्रा सभा आयोजित की गई इस सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा बिहार की बदहाली, बेरोजगारी पलायन के लिए लालू नीतीश मोदी सभी जिम्मेदार ठहराया कहा नेता के जितने से जनता का जीवन नहीं बदलता है आपने लालू को राजा बना दिया, 20 वर्ष से नीतीश जी सत्ता पर काबिज है, लेकिन जनता का जीवन नहीं बदला है हमने जिसका हाथ थामा जिसको सलाह दिया सभी राजा बन गए लेकिन जनता की हालत नहीं सुधरी तब जाकर हमें अनुभव हुआ कि चलो एक बार जनता का हाथ थाम उसे सलाह देकर उसके जीवन में बदलाव लाया जाए इसीलिए गांव गांव गली गली घूम घूम कर लोगों को यह बात समझ रहे हैं कि एक बार अपने बच्चों के भविष्य एवं बेरोजगार के पलायन को रोकने के लिए लिए वोट करें हमारे वोट से मोदी जी बिहार की बदहाली को नहीं रोक सके लेकिन बिहार के ही वोट से गुजरात में उद्योग धंधे का विकास कर बिहारी लोग गुजरात में मजदूर बनकर काम कर रहे हैं बिहार को सुधारना है तो आपको सुधरना होगा बिहार में फैली भ्रष्टाचार एवं शराब की होम डिलीवरी एवं बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए कड़ा प्रहार किया एवं जनता से संवाद किया कहा आपने कभी भी बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के लिए वोट नहीं दिया है आपने जाति मंदिर मस्जिद 5 किलो राशन गैस सिलेंडर के नाम पर वोट दिया कहा अपने तीन संकल्प को बताते हुए कहा प्रत्येक बेरोजगार को गांव में ही रोजगार का उपलब्ध करवाने, जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन2 हजार रुपए करने एवं प्राइवेट स्कूलों में भी निशुल्क शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाए जाने का भरोसा दिलाया इस दौरान मौके पर जनसुराज चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष व पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, जिला अध्यक्ष विनय कुमार वरुण, लोक गायक सुनील छैला बिहारी, जयंती पटेल, मनीष सिंह, डॉ नीतिश कुमार समेत दर्जन पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे
पूरा मैदान खचाखच लोगों से भडा रहा।
गांधी इंटर विद्यालय खेल मैदान में बिहार बदलाव यात्रा सभा आयोजित
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


