जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी जहानाबाद, श्री अनिल कुमार सिन्हा द्वारा समाहरणालय परिसर में स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर, शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। आज कुल 30 मामलों की सुनवाई की गई। आज के जनता दरबार मे भूमि विवाद, इंदिरा आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भू-अर्जन, विद्युत विपत्र सुधार, शिक्षा विभाग, रानश कार्ड इत्यादि से संबंधित मामले प्राप्त हुए।जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुना गया एवं संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त सभी मामलों को विधिवत पंजीकृत किया गया, जबकि अधिनियम से बाहर के मामलों को भी शीघ्र निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया। आज के जनता दरबार मे जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्री अनिल कुमार सिन्हा के साथ साथ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, श्री विनय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, श्री सुजीत सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, निदेशक, डी. आर. डी. ए. श्री रोहित कुमार मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव कुमार सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री संजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री होमा इरफ़ान, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री नेहा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


