14.8 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर 1500 रूपये अबैध बसुली करने का आरोप

JNA/हरिशेखर यादव
मानसी, खगड़िया।प्रखंड अन्तर्गत पुर्वी ठाठा पंचायत के निवासी मिथलेश यादव ने पुर्वी ठाठा पंचायत के उपमुखिया पति राजकरण कुमार पर जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर 1500 रूपये अबैध बसुली करने का आरोप लगाया है ।इस संबंध मे मिथलेश यादव ने लिखित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी ,मानसी को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दिया है ।आगे मिथलेश यादव ने बताया कि उपमुखिया पति खुले आम पंचायत मे सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम अबैध बसुली कर रहे है ।पुर्व मे भी लिखित आवेदन दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही किया गया है ।जाच के नाम पर लगभग चार माह से इस मुद्दा को ठंडे बस्ता मे डालकर रखे हुए है ।प्रखंड विकास पदाधिकारी मानसी द्वारा जांच का जिम्मा आवास प्रर्यवेझक ,मानसी प्रखंड को दिया गया है । लेकिन आवास प्रर्यवेझक द्वारा जांच मे टाल मटोल किया जा रहा है ।जाच मे आने से पुर्व आवास प्रर्यवेझक उपमुखिया पति को खबर कर देते है ।विश्वससुत्रो से पता चला है कि पुर्व मे जांच के लिए आवास प्रर्यवेझक आने वाले थे ।एक दिन पुर्व ही उपमुखिया पति राजकरण कुमार अपने वार्ड मे जाकर लोगो को कहते नजर आये कि जाच मे पदाधिकारी आने वाले है आप लोग को पुछेगा तो बताइएगा कि पैसा नही लिया गया है ।इसलिए प्रखंड विकास पदाधिकारी मानसी से मिथलेश यादव ने मांग किया कि बैग्यानिक तरीके से जांच करने पर सत्यता का पता चल सकता है ।मिथलेश यादव ने जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर लिये गये पैसे की मांग किया तो उपमुखिया पति पैसा देने से इंकार कर दिया और बोला कि पैसा नही देगे जहा जाना है जाओ उपर से लेकर प्रखंड तक मेरा कुछ नही बिगार सकता है ।ज्यादा बोलोगे तो झुठा मुकादमा मे फसाकर पुरे परिवार को बर्बाद कर देगे । लोगो को उपमुखिया पति बोलते है कि हम अभी उपमुखिया पति है जो करेगे बह होगा ।कोई भी कुछ कर ले ।कितना भी आवेदन दे कोई कुछ नही होगा ।सारा के सारा को मैनेज करके रखे हुए है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें