17.3 C
Khagaria
Tuesday, February 10, 2026

जहानाबाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष , औरंगाबाद एवं कैमूर के पूर्व जिला प्रभारी सुरेश शर्मा को गया जी पूर्वी का नियुक्त किया गया जिला प्रभारी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ,औरंगाबाद एवं कैमूर के पूर्व जिला प्रभारी सुरेश शर्मा को भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने संगठन जिला गया जी पूर्वी का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इनके नियुक्ति पर पार्टी नेताओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। जहानाबाद लोकसभा संयोजक प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य धर्मेंद्र चौहान ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि श्री शर्मा एक कुशल संगठनकर्ता है। इनके अध्यक्षीय काल खंड में जहानाबाद भाजपा का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों एवं बूथ स्तर पर संगठन मजबूत हुआ था। संगठन में उनके सौम्य व्यवहार व कार्यकर्ता संस्कृति की वजह से उनकी सर्वमान्यता रही है। पार्टी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया एवं प्रदेश कोर कमेटी के नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। लोकसभा संयोजक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि सुरेश शर्मा को गया जी पूर्वी का जिला प्रभारी पुनः मनोनीत करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी ।श्री शर्मा सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी है ।वे एक कुशल संगठनकर्ता एवं निष्ठावान कार्यकर्ता है। साथ ही वे सामाजिक कार्यों में भी रुचि लेने के कारण आम जनमानस में लोकप्रिय हैं। श्री शर्मा जहानाबाद संगठन में बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष एवं कई कार्यक्रमों के प्रभारी का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। श्री शर्मा औरंगाबाद एवं कैमूर जिला संगठन प्रभारी रहते भी संगठनात्मक कार्य अच्छा किए थे। इनके संगठन कार्य को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने पुनः इन्हें गया जी पूर्वी का जिला प्रभारी नियुक्त किया है । इनके सांगठनिक एवं राजनैतिक अनुभव का लाभ जहानाबाद एवं गया जी पूर्वी जिला में संगठन के विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा।
सुरेश शर्मा को संगठन जिला गया जी पूर्वी का जिला प्रभारी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामना देने वालों में प्रदेश महामंत्री पूर्व विधान पार्षद राधामोहन शर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम सिन्हा, तिलकदेव शर्मा, अवधेश कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य अजीत शर्मा , रंजन कुमार,रंजीत रंजन, कृष्ण गुप्ता, दामोदर प्रसाद, रविंद्र पासवान , जिला मंत्री इंद्रदेव चौहान ,मनोज पासवान , पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय बिन्द पूर्व जिला उपाध्यक्ष कविंद्र प्रजापति, मंजू कुमारी ,ज्योति मनी ,पुष्पा कश्यप, रिंकू कुमारी, निशु कुमारी, अर्चना कुमारी, शिक्षा प्रकोष्ठ अरविंद कुमार, राधेश्याम शर्मा ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष दधिबल शर्मा मनोरंजन कुमार बीकू, विमलेश कुमार, कमलेश शर्मा ,पूर्व जिला महामंत्री निरंजन कुमार बबलू ,अरविंद चौधरी , राजेश्वर शर्मा ,पुर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार , विनोद कुमार,अनीश अग्रवाल,विश्वनाथ दास,संजीव कुमार चुन्नू, सुधीर सिंह ,विनोद पाठक , मुकेश सिंह गुड्डू राज गुप्ता ,किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्षकौशलेंद्रकुमार ,रणविजय कुमार सिन्हा , अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली,नमो एप्प के रोशन कुमार, दीपक कुमार, रितेश रंजन ,श्रीनाथ मिश्रा अमिताभ गौरव ,राहुल पांडे , सुधांशु मिश्रा ,चितरंजन कुमार, अविनाश साहनी,सबल चौहान रूपेश कुमार नकुल ठाकुर प्रेम दत्त मिश्रा समेत कई कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें

bonuses

नई खबरें

BetiBet