जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन जहानाबाद की संयुक्त तत्वावधान में जिला पदाधिकारी जहानाबाद श्रीमती अलंकर्ता पाण्डेय के निर्देशानुसार दिनांक 4-12-25 को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जहानाबाद में जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष के प्रतिभागी शामिल हुए। विज्ञान मेला के अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा तरह-तरह के प्रोजेक्ट एवं मॉडल की प्रस्तुतियां दी गई इसमें ऑटोमेटिक सोलर ट्रैकर, ट्राईएक्वा प्रोटक्शन सिस्टम अलर्ट कंट्रोल एंड क्लीन गैस सिलेंडर इंडिकेटर, घरेलू रेफ्रिजरेटर, स्मार्ट फार्मिंग, ड्राइवर ड्रॉजीनेस डिटेक्शन सिस्टम, जल जीवन हरियाली, मल्टी पर्पस ओवन से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए।
इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त जहानाबाद, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जहानाबाद, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर द्वारका दास नीमा , जिला कला संस्कृति पदाधिकारी जहानाबाद, विज्ञान मेला से संबंधित कन्वेनर शशांक प्रकाश, को- कन्वेनर पौलमी पड़ाई, एवं अन्य सहायक प्राध्यापक अश्विन कुमार, राहुल कुमार, पूनम वर्मा, डॉ आकांक्षा, सुधीर कुमार उपस्थित रहे। विज्ञान मेला में प्रथम स्थान पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जहानाबाद,(1st sem CSE, 4th sem CSE) के कृष्ण कुमार, राजा कुमार, अलीशा कुमारी, हरिओम कुमार त्रिवेदी एवं पीयूष कुमार की टीम को Driver drowsiness detection system प्रोजेक्ट के लिए द्वितीय स्थान पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जहानाबाद (1st sem ECE,2nd sem CE )के देवेश कुमार,सृष्टि प्रभाकर की टीम को Based on EMI and plant monitoring system प्रोजेक्ट के लिए एवं तृतीय स्थान राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जहानाबाद(sem 1, EE)के संजीव कुमार,तेजस्वी कुमार,अभिजीत कुमार,ऋषभ कुमार की टीम को Sensor using Arduino Uno प्रोजेक्ट के लिए एवं कायनात फाउंडेशन, काको के अब्दुल्ला आफरीन एवं रोहित कुमार की टीम को Cylinder Gas Indicator प्रोजेक्ट के लिए संयुक्त रूप से मिला। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, सहभागिता प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
जहानाबाद में जिला स्तरीय युवा उत्सव के तहत विज्ञान मेले का सफल आयोजन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


