जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला कांग्रेस कार्यालय मे जिला अध्यक्ष इस्तियाक आज़म के अध्यक्षता मे हुई बैठक मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नीरज कुमार दीक्षित ने भाग लिया। बैठक मे उपष्ठित कांग्रेसियो ने जहानाबाद से एक सीट की माँग पुन: दुहराई अपने संभोधन मे नीरज जी ने कहा की आप सभी कांग्रेसियो की भावना को समझते हुए आप की बात को मै माननीय नेता राहुल गाँधी जी तक पंहुचाऊँगा। जहानाबाद जिले मे तीन विधान सभा है और तीनो विधान सभा मे महागटबंधन के उम्मीदवार को जिताना है। माननीय नेता राहुल गाँधी जी का यह संदेश है की हमे बिहार से एन डी ए सरकार को हटाना है और महागटबंधन की सरकार बनाना है। बिहार मे सामाजिक न्याय को मजबूत करना है गरीबों, दलितों, अलपसंख्यक को उनका हक दिलाना है। आज बिहार मे बेरोजगारी, पलायन, मंहगाई मुख्य मुद्दा है। बिहार के युवा पढ़ाई करके सड़क पर भटक रहे है। रोजगार के लिये दूसरे प्रदेश मे जा रहे हैं बीस वर्षों से बिहार मे एक भी उद्योग नहीं लगे। जो सुगर मिल चालू थे वो भी बंद हो गए। शिक्षा का हाल बहुत बुरा है सरकारी स्कूल मे शिक्षकों की भारी कमी है बिहार मे महिला सुरक्षित नही है।रोज हत्त्या, ब्लात्कार, चोरी चरम पर है और सरकार दावा करती है की सुशासन का राज है जबकी बिहार मे गुंडा राज है भर्ष्टाचार से लोग परेशान हैं। कांग्रेस ने वादा किया है की हम सरकार मे आने पर पांच गारंटी जो दिया है उसे पूरा करेंगे। साथ ही पर्यवेक्षक ने कहा की मै सभी कार्यकर्ताउ के साथ मिल कर सभी प्रखंडो मे बैठक कर महाघटबंधन की जीत के लिये सघन अभियान चलाएंगे। बैठक मे जिला कांग्रेस के प्रवक्ता भूषण कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राम प्रवेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष हरि नारायण दुवेदी, कन्हाई शर्मा, रामजी प्रशाद, गौरी शंकर यादव, संजीव कुमार, संजय यादव, कामरान हुसैन, अशोक प्रियदर्शी, हेमंत शर्मा, मृणाल अनामय, कैसर आलम रिज़वी, बीरेंद्र शर्मा,कमलेश कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, सरवर सलीम, ध्रुव केशरी,दुर्गेश पाण्डे, नागेंद्र कुमार, सुबोध शर्मा, विकाश कुमार, शशि कांत शर्मा, मो सफी, ग्यात्री देवी, राकेश शर्मासहित कई लोग शामिल थे।


