जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति द्वारा समारोह मे शामिल होकर युवाओं का उत्साह वर्धन किया तथा प्रतियोगिता मे शामिल छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया। बताते चले की कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशो के आलोक में राज्य भर के युवा वर्ग को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रोत्साहन हेतु, जिला स्तर से राज्य स्तर तक युवा उत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। राज्यस्तर के प्रथम स्थान प्राप्त कलाकार/दल की प्रतिभागिता राष्ट्रीय युवा उत्सव में होती है। बिहार राज्य के युवाओं की व्यापक सहभागिता राष्ट्रीय युवा उत्सव में संवर्धित करने हेतु, जिला स्तर पर युवाओं की कला के क्षेत्र में रोचकता लाने एवं अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु, राज्य के अन्य जिलों की भांति जहानाबाद जिला में भी, जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया।।
दिनांक 27.11.2025 को निम्न कला विधाओं में युवाओं ने अपनी प्रस्तुति दी, समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत तथा वक्तृता प्रस्तुति में युवा कलाकारों ने समा बांधा, वही आज दिनांक 28.11.2025 को कविता लेखन, चित्रकारी तथा कहानी लेखन में भी एक-से-बढ़कर एक प्रदर्शन एवं कला की प्रस्तुति दी गई। जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का आज दिनांक 28-11-25 का समापन समारोह किया गया। आज की विधाओं का नाम चित्रकला कहानी लेखन एवं कविता लेखन था।
कहानी लेखन में प्रथम स्थान कुमार मंगलम प्लस टू उच्च विद्यालय मखदुमपुर द्वितीय स्थान केशव माधव प्लस टू OPV केसरबाग, खैरा एवं तृतीय स्थान भारती कुमारी गांधी स्मारक इंटर विद्यालय को प्राप्त हुआ।
कविता लेखन में प्रथम स्थान करण कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय मूढ़ेर द्वितीय स्थान अतुल राय कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स जहानाबाद एवं तृतीय स्थान फुलगम कुमारी डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय को प्राप्त हुआ।
चित्रकला में प्रथम स्थान साम्य सिंहा UHS डेड सैया द्वितीय स्थान विद्या कुमारी DAV जहानाबाद एवं तृतीय स्थान मंटू कुमार जहानाबाद कॉलेज, जहानाबाद को प्राप्त हुआ। आज के इस समापन समारोह के पुरस्कार वितरण समारोह में उप विकास आयुक्त जहानाबाद ,अपर समाहर्ता जहानाबाद एवं अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जहानाबाद उपस्थित रहे। दोनों ही दिन जहानाबाद जिला में ,जिला युवा उत्सव की धूम रही। इन दोनों तिथियां को अलग-अलग विधाओं में युवा कलाकारों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस वर्ष के जिला युवा उत्सव में 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया।
सभी विजेता युवा कलाकारों को मोमेंटों एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिभागियों को भी उनके अभूतपूर्व प्रस्तुति के लिए प्रशस्ति पत्र देकर उनके प्रयास को सराहा गया। जिला युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जहानाबाद जिला का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।
जिला युवा उत्सव समापन समारोह
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


