17.1 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

जीविका ने किया रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद  युवक-युवतियों को रोजगार देने एवं उन्हें स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित करने के उदेश्य से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन
सदर प्रखंड स्थित गांधी मैदान जहानाबाद के प्रांगण में किया गया l मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय(भा.प्रा.से) के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह , अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार ,जिला परियोजना प्रबंधक जीविका श्री विनय कुमार, DDU -GKY के प्रतिनिधि श्री साकेत कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी जहानाबाद सदर श्री अनिल मिस्त्री उपस्थित रहे। रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति , जीविका , जहानाबाद द्वारा किया गया । उद्घाटन से पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत जीविका दीदियों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर किया l तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों को संकुल संघ के पदाधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया । जिला पदाधिकारी एवं अन्य अतिथियों के द्वारा सभी स्टॉलों का निरक्षण किया गया और सभी कंपनियों के प्रतिनिधि से संपर्क कर सारी बातों की जानकारी ली गई एवं निर्देश दिया गया कि चयनित अभियार्थियों को जल्द से जल्द काउंसलिंग कर उन्हें नियुक्ति प्रदान की जाए । रोजगार मेला में सिक्युरिटी गार्ड , सुपरवाइजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, रिटेल, लाजिस्टिक स्टॉफ , डाटा ऑपरेटर, फार्मा और विभिन्न पदों के लिए निबंधन एवं चयन हुआ ।रोजगार सह मार्गदर्शन योजना के लिए आंठवी पास से लेकर बी.ए तक के योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक – युवतियां पात्र थी। रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में कुल 13 कंपनियों को रोजगार और मार्गदर्शन देने के उदेश्य से स्टॉल उपलब्ध कराया गया है। जिसमे टाटा मोटर्स, आमघने प्राइवेट लिमिटेड, स्विगी , शिवशक्ति एग्रीटेक, एस.आई.एस सिक्युरिटी गार्ड्स, ब्लिंकिट, वेल्पसन इंडिया लिमिटेड, यज़ाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, निर्मला जॉब्स, मिंत्रा और एसएसएसवी सॉल्यूशंस (ऑरोविंदो फ़ार्म्स) ने स्टॉल लगाया l रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में कुल 1669 युवक –युवतिओं ने नौकरी के लिया निबंधन किया l मेला के माध्यम से उपस्थित कंपनियों ने 21 युवक –युवतिओं को मौके पर ही औफर लेटर दिया है l 328 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया गया है l 165 अभ्यर्थियों ने स्वरोजगार के लिए RSETI के स्टाल में निबंधन किया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें