14.8 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

टीचर्स ऑफ बिहार: बिहार के शिक्षकों एवं छात्रों के लिए सशक्त शैक्षणिक मंच

JNA /संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट पटना टीचर्स ऑफ बिहार आज बिहार के शिक्षकों एवं छात्रों के लिए एक उपयोगी, प्रभावी और सशक्त शैक्षणिक मंच के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यह मंच विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से शिक्षकों द्वारा विद्यालय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों, शैक्षणिक गतिविधियों और रचनात्मक प्रयासों को न केवल आगे बढ़ा रहा है, बल्कि उनकी पहचान को राज्य से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का कार्य भी कर रहा है। टीचर्स ऑफ बिहार द्वारा शिक्षकों एवं छात्रों के शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की ई-पत्रिकाओं का प्रकाशन किया जा रहा है। इन ई-पत्रिकाओं के माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। मंच की प्रमुख ई-पत्रिकाओं में बालमन, दैनिक ज्ञानकोश, बालमंच,पद्यपंकज,गद्यगुंजन एवं प्रज्ञानिका शामिल हैं, जो शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही हैं। एक प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के रूप में टीचर्स ऑफ बिहार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। यह मंच शिक्षकों को आपसी संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान एवं सतत व्यावसायिक विकास का अवसर प्रदान कर रहा है। टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक शिव कुमार एवं टेक्निकल टीम लीडर ई. शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने बताया कि इस मंच का उद्देश्य शिक्षकों और छात्रों को एक साझा डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है, जहां नवाचार, ज्ञान और अनुभवों का आदान-प्रदान हो सके। वहीं प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि टीचर्स ऑफ बिहार निरंतर शिक्षकों की सकारात्मक पहलों को प्रोत्साहित कर रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार की दिशा में सार्थक प्रयास कर रहा है। इवेंट लीडर केशव कुमार ने बताया कि मंच के माध्यम से आयोजित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम, वेबिनार एवं ऑनलाइन गतिविधियां शिक्षकों और छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही हैं। कुल मिलाकर यह टीचर्स ऑफ बिहार बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में शिक्षकों एवं छात्रों के लिए एक प्रेरणादायी और मार्गदर्शक शैक्षणिक मंच के रूप में उभर रहा है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें