जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद के टेनिवगहा निवासी सुभय यादव जी के आकस्मिक निधन होने के उपरांत आज दिनांक 9.1.26 को इनके टेनिविगहा स्थित घर पर आयोजित श्राद्धकर्म में भावपूर्ण श्रद्धांजलि/पुष्पांजलि अर्पित कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया एवं ईश्वर से प्रार्थना किया कि इनके आत्मा को शांति मिले एवं इस विकट दुख की घड़ी में परिवार वालों को सहनशक्ति मिले। ये एक नेक दिल इंसान एवं सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्ति थे। इनके निधन से घर परिवार एवं समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। कार्यक्रम का आयोजन इनके एकमात्र दामाद चंदन कुमार एवं संमधी विजय यादव जी ने किया।। गहरी शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जहानाबाद के माननीय विधायक राहुल कुमार,पूर्व विधायक सूदय यादव, एससी /एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी (प्रधानाध्यापक ),राजद के जिला प्रधान महासचिव परमहंस राय, जिला महासचिव विनोद यादव,संजय यादव,बिंदेश्वर यादव,शिक्षक विजय कुमार, जयराम यादव, सुरेश यादव, अजय यादव, अनिल कुमार, पवन कुमार समेत कई गणमान्य लोग।


