जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद नव सेवाश्रम के माध्यम से जहानाबाद स्टेशन परिसर में अक्षय आनंद की शादी की सालगिरह के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड में जब असमर्थ और गरीब तबके के लोग कठिनाई से रातें गुजार रहे हैं, ऐसे समय में यह छोटा सा प्रयास उनके लिए बड़ी राहत बना।इस कार्यक्रम में अमित कैप्टन के साथ सौरभ कुमार, कुंदन कुमार, अनुराग कौशल, दीपक कुमार समेत कई सहयोगियों की उपस्थिति ने सेवा कार्य को और सफल बनाया। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है।


