*समाज में स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करें-सनोबर खान*
नेटवर्क डेस्क/सनोवर खान
पटना सीटी। स्थानीय श्री रामचरण लाल मार्केट परिसर में ऑल रिपोटर्स युनियन ऑफ नेशन,बिहार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह का आयोजन किया गया ।समारोह की अध्यक्षता राजेश तांती ने की । समारोह का उदघाटन दीप प्रज्जवलित राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर को मनाया जाता है ताकि समाज में स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान किया जा सके। इसी दिन 1966 में भारतीय प्रेस परिषद ने एक नैतिक प्रहरी के रूप में कार्य करना शुरू किया था, जो पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखने और प्रेस की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने के लिए काम करती है। उक्त वातें ऑल रिपोर्टर्स युनियन ऑफ नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने कही ।बोले,यह दिन प्रेस की उपलब्धियों को पहचानने और पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है ।डिजिटल युग में गलत व भ्रामक सूचनाओं का प्रसार पत्रकारिता के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि अध्ययन, सत्यापन, जांच, निष्पक्षता और संवेदनशीलता जैसे मूल्यों को अपनाकर ही मीडिया अपनी विश्वसनीयता कायम रख सकता है।मौके पर ऑल रिपोर्टर्स युनियन ऑफ नेशन प्रदेश अध्यक्ष सनोवर खान,महासचिव राजेश तांती,रंजय तिवारी,अजय बर्मा, पृथ्वी चंद,धनराज,पंकज गुप्ता,सोलंकी,बीणा देवी, किरनदेवी,विशाल,ओजस, शिमम ,अनुप्रिया,अर्चना देवी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए ।धन्यवाद ज्ञापन व मंच संचालन सनोबर खान ने की ।
डिजिटल युग में गलत व भ्रामक सूचनाओं का प्रसार पत्रकारिता के लिए गंभीर चुनौती-अरुण वर्मा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


