34.1 C
Khagaria
Thursday, July 17, 2025

दिवंगत ब्रज बिहारी प्रसाद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण और दी श्रद्धांजलि

*समाज को एकजुट रखने से ही हर क्षेत्र में मिलेगा सम्मान – रामा देवी, पूर्व सांसद*

JNA/Indu Prabha

पटना। अखिल भारतीय व्याहुत कलवार महासभा के सदस्यों ने अपने समाज के गौरव बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शहीद ब्रज बिहारी प्रसाद के 27 वीं पुण्य तिथि पर उनके स्मारक पर बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित स्व० ब्रज बिहारी प्रसाद की पत्नी पूर्व सांसद एवं बिहार सरकार की पूर्व मंत्री रामा देवी से भेंट कर व्याहुत कलवार समाज के वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। पूर्व सांसद रामा देवी ने कहा समाज को एकजुट रखने से ही हर क्षेत्र में समाज के लोगों की पूछ बढ़ेगी और समय समय पर सम्मान मिलता रहेगा। अखिल भारतीय व्याहुत कलवार महासभा के निबंधन होने की जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद रामा देवी ने प्रसन्नता ज़ाहिर किया एवं महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं भी दीं। उक्त जानकारी अखिल भारतीय व्याहुत कलवार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया को दी। आगे डॉ वर्मा ने कहा पूर्व सांसद रामा देवी के साथ उनके पुत्र और पुत्रवधू भी समारोह में शामिल होकर सबों का स्वागत किया। महासभा के सभी सदस्यों ने ब्रज बिहारी बाबू के बताए मार्ग पर चलने का वायदा भी किया। दिवंगत ब्रज बिहारी प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख थे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, विधायक पवन जायसवाल, हर्ष वर्धन प्रसाद उर्फ राजा बाबू, पटना उच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुप्रिया भगत, गणेश भगत, सुशील व्याहुत, शिवशंकर विक्रांत तथा अमित व्याहुत आदि।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें