14.8 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

दीप प्रज्वलन, विश्व दिव्यांग दिवस की पट्टी को गुब्बारे के साथ हवा में उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई

 

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद शिक्षा परियोजना जहानाबाद समावेशी शिक्षा के तत्वाधान में उत्साहपूर्वक जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदया, जिला उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन जहानाबाद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राo शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान ,अन्य गण्यमान अतिथियों एवं दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावक के उपस्थिति में समारोह पूर्वक राजकीय कन्या मध्य विद्यालय जहानाबाद के प्रांगण में मनाया गया ।इस कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, विश्व दिव्यांग दिवस की पट्टी को गुब्बारे के साथ हवा में उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस कार्यक्रम में जलेबी दौड़, नींबू चम्मच दौड़, दिव्यांग बच्चों का 50 मीटर दौड़, चित्रांकन प्रतियोगिता, ब्रेल लेखन प्रतियोगिता, व अन्य प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों का समाज के मुख्य धारा से जोड़ना, समाज में समान भागीदारी , उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना एवं दिव्यांगजन किसी से कम नहीं इस समाज में बताने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को किया जाता है। कार्यक्रम में सभी प्रतियोगिताओं के सफल समापन उपरांत सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, मेडल एवं ऊनी वस्त्रो का निशुल्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार निशुल्क सहायक उपकरण का भी वितरण किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें