खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि अभियान के बैनर तले पूर्व घोषित आंदोलन के तहत आहूत धरना प्रदर्शन को आचार संहिता लगने के कारण अनुमंडल पदाधिकारी के विशेष निर्देश आलोक में स्थगित कर दिया गया।
वही 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी के नाम डीडीसी संतोष कुमार से मिलकर स्माल पत्र सौंपा। श्री यादव ने जिले में गिरती विधि व्यवस्था में सुधार लाने, जिले में दुष्कर्म की घटना में वृद्धि पर रोक लगाने, महिला लड़कियों को सुरक्षा देने, पीड़ित को न्याय देने, दोषी पर कार्रवाई करने, महिला थाना कांड संख्या 1247/ 2022 के तहत दोषी पर कार्रवाई करने, मुफस्सिल थाना कांड संख्या 1150/ 2022 के तहत दोषी को गिरफ्तारी करने, 2010 में मैट्रिक के उत्तीर्ण छात्रा सोनाली कुमारी को मूल प्रमाण पत्र जल्द निर्गत करने की मांग किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में देश बचाओ अभियान के संस्थापक मंडल सदस्य मधुबाला देवी, धर्मेंद्र कुमार पंकज यादव तितली भारती कालेश्वर ठाकुर इशरत खातून सुरैया देवी हीरा यादव अरुण वर्मा पांडव ठाकुर बंटी कुमार आदि भाग लिया।