19.6 C
Khagaria
Sunday, December 7, 2025

नप प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने विभागीय कर्मचारियों और संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

जेएनए/कौशल कुमार/आर्यन
पत्रकार नगर, खगड़िया।नगर परिषद खगड़िया द्वारा जनसुविधाओं में सुधार, नागरिक संपर्क को मजबूत बनाने और वास्तविक समस्याओं को जमीन पर समझने के उद्देश्य से आज दिनांक 21/11/2025 को वार्ड संख्या 02 में व्यापक डोर-टू-डोर जनता दर्शन कार्यक्रम संचालित किया गया। नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा पूरे दिन वार्ड के विभिन्न मोहल्लों, गलियों और घरों तक स्वयं पहुँचे और आम लोगों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना। जनता की ओर से बड़ी संख्या में शिकायतें और सुझाव सामने आए, जिनमें प्रमुख रूप से ये मुद्दे शामिल थे।वार्ड में नियमित सफाई कार्य और कचरा उठाव में सुधार, नाली–नाला की सफाई, जाम होने की समस्या और जलनिकासी की उचित व्यवस्था, मुख्य सड़क एवं उप-गली की मरम्मति व लेवलिंग, कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की खराबी तथा नई लाइट लगाने की मांग, जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी, राशन कार्ड से जुड़े सुधार व नई एंट्री की समस्या, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं कबीर अन्त्योदय योजना के लंबित मामलों,सरकारी योजनाओं की जानकारी और पात्रता से संबंधित प्रश्न,तथा अन्य बुनियादी जनसुविधाओं की कमी।इन समस्याओं को सुनने के बाद नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने मौके पर ही विभागीय कर्मचारियों और संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मुद्दों पर वहीं पर निर्देश जारी कर समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। उन्होंने वार्डवासियों से कहा, हमारी कोशिश यही है कि जनता को दफ्तर आने की जरूरत ही न पड़े। नगर परिषद खुद आपके दरवाजे पर पहुँचकर आपकी समस्याएँ सुने और समाधान दे—यही हमारा संकल्प है। जनसेवा सिर्फ घोषणा नहीं, हमारी जिम्मेदारी है। ज्योतिष मिश्रा ने आगे कहा कि सभी उठाए गए मुद्दों की निगरानी की जाएगी, जहां तत्काल समाधान संभव है, वह तुरंत कराया जा रहा है, बाकी मुद्दों को नगर परिषद की प्राथमिकता सूची में शामिल करके समयबद्ध कार्यक्रम के तहत निपटाया जाएगा, किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वार्डवासियों से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि नगर परिषद खगड़िया की कोशिश है कि हर वार्ड स्वच्छ रूप से चमके, हर गली में रोशनी हो, जल निकासी और सड़क की समस्या खत्म हो,और हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सहज रूप से मिले।अंत में, ज्योतिष मिश्रा ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नगर विकास एक सामूहिक प्रयास है, और नगर परिषद खगड़िया हर कदम पर जनता के साथ खड़ी है। आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी इसी तरह डोर-टू-डोर जनता दर्शन कार्यक्रम जारी रहेगा, ताकि किसी भी नागरिक की आवाज़ अनसुनी न रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें