17.1 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

नववर्ष पर 2 जनवरी को नेपाल गए बलिया के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

*पशुपतिनाथ मंदिर,नेपाल में पूजा करने के दौरान बलिया,बेगूसराय के दो व्यवसायी और एक किसान,दो ब्यवसायी की मौत,मचा कोहराम*
JNA/ मनोहर कुशबाहा बलिया,बेगूसराय। बलिया से पूजा पाठ करने के लिए नववर्ष के अवसर पर 2 जनवरी को नेपाल गए बलिया के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत होने की खबर है।वहीं मौत की सूचना परिवार वालों को नेपाल के गूगल पर सर्च करने के बाद समाचार चैनलों से हुआ। मृतक के परिजन शव लाने के लिए नेपाल रवाना हुए। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों में दो व्यवसायी और एक किसान है। सूत्रों से जेएनए से मिली जानकारी के अनुसार बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया स्टेशन रोड स्थित सेठानी धर्मशाला के समीप एवं दीपक सिंह मार्केट के पास के वर्तमान निवासी रजनीश कुमार उर्फ गोल्डन, उम्र 44 साल, पिता मदन मोहन प्रसाद, अरविंद कुमार उर्फ भाई जी उम्र 50 वर्ष, पिता स्वर्गीय मोहन दास तथा थाना क्षेत्र के मनसेरपुर पंचायत के शादीपुर करारी निवासी अधिवक्ता रमेश सिंह का 40 वर्षीय पुत्र गिट्टू कुमार तीनों एक साथ 2 जनवरी को नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए नववर्ष पर गए थे। घर वालों का संपर्क 4 जनवरी की शाम 4 बजकर कुछ मिनट तक ही हुआ था। उसके बाद से मोबाइल संपर्क समाप्त हो गया। 5 जनवरी की शाम को 24 घंटा इंतजार करने के बाद घरवालों के द्वारा गूगल पर सर्च कर नेपाली समाचार सुना गया। जिसमें रजनीश कुमार एवं अरविंद कुमार के मौत की खबर समाचार चैनलों के माध्यम से मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। 5 जनवरी की रात्रि में ही मृतक के परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए। मृतक के परिजन नेपाल पहुंचकर तीनों के मृत्यु होने की पुष्टि कर दी है तथा नेपाल सरकार के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सपुर्द कर दिया है। बताया जाता है कि रजनीश कुमार उर्फ गोल्डन लोहा के व्यवसायी हैं। बलिया के धर्मशाला के आसपास उनकी दुकान चलती है। जो पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 13 गोपीनाथ मंदिर मोहल्ला के अस्थाई निवासी हैं। नेपाल से शव को बलिया लाया जाएगा। इसके बाद उन्हें उनके गांव बाढ़ ले जाया जाएगा। वहीं, अरविंद कुमार भी घर बनाकर बलिया में रह रहे हैं तथा बलिया व्यापार मंडल मार्केट में कृष्णा भाई जी के नाम से जनरल स्टोर की दुकान है। वहीं मृतक तीसरे बिट्टू कुमार के पिता वकील हैं। और खेती-बाड़ी करते हैं। तीनों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त समाचार के अनुसार, नेपाल में 4 जनवरी की शाम को एक टाटा सुमो सवारी गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। सवारी गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।इससे घटनास्थल पर ही छह लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें तीन बिहार के बेगूसराय जिला अंतर्गत बलिया के निवासी बताए जाते हैं।वहीं नेपाल में घटित घटना की खबर बिजली की तरह फैल गयी ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें