35 C
Khagaria
Saturday, March 7, 2026

निपुण बिहार के तहत चयनित प्रधानाध्यापकों की हुई बैठक सह उन्मुखीकरण प्रशिक्षण

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद ग्राम फ्लेक्स भवन के सभागार में निपुण बिहार के तहत 40 चयनित प्रधानाध्यापकों की बैठक सह उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन हुई, जिसका संचालन जहानाबाद निपुण बिहार के वरिष्ठ कर्मी सुनीता बोरो मैडम, सुमन कुमारी , श्वेता चौबे द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेन्द्र कुमार जी की उपस्थिति में हुई, बैठक में क्लास 1,2 एवं 3 के बच्चों में निर्धारित स्तर के दक्षता किस तरह से लाई जाए इस संबंध में विस्तृत चर्चा परिचर्चा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिए गए, साथ ही शैक्षिक बैठक, एवं अभिभावक शिक्षक बैठक (PTM) के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया गया कि बैठक में की गई कार्यवाही को संधारित की जाय, करीब घंटों चली प्रशिक्षण सह बैठक में बहुत सारे अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी चर्चा परिचर्चा सह मार्गदर्शन मेंटर द्वारा किया गया जो बहुत ही सराहनीय कदम प्रतीत हुई, और बच्चों के गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन में काफी सहूलिया होगी एवं बच्चों में गुणात्मक शैक्षिक विकास होगी, वहीं जहानाबाद जिले में विगत कई वर्षों से निपुण बिहार कार्यक्रम में सफलता पूर्वक कार्य कर रही आदरणीय सुनीता बोरो मैडम का स्थानांतरण अपने गृह राज्य असम में हो गई है ,आज उनका हम लोगों के साथ अंतिम बैठक माना जा रहा था ,लोगों ने उनके बेहतर कार्य कुशलता को सराहना करते हुए उनके प्रति बहुत ही आभार व्यक्त किए एवं ईश्वर से मंगल कामना किया कि आदरणीय सुनीता मैडम जहां रहें स्वस्थ रहें, खुशहाल रहे , दीर्घायु रहे हैं , साथ ही उन्हें कुछ लोगों के द्वारा गिफ्ट भी देकर उनके प्रति खुशी सम्मान व्यक्त किया , स्थानांतरण की बात सुनकर लोगों में मायूसी छाई ,लेकिन खुशी की बात है ,कि सुनीता जी अपने गृह राज्य में जा रहे हैं ,उनके कार्य कुशलता में और सहूलियत होगी , घर, परिवार आसपास हो जाएंगे इनके लिए इससे अच्छा और क्या होगी। प्रशिक्षण सह बैठक में शामिल होने वालों में रा. मध्य विद्यालय मांदिल के प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी, प्रधानाध्यापक निर्भय कुमार, शैलेंद्र कुमार, सुभाष राम, रामाश्रय यादव , शशि कुमार,सत्येंद्र मिश्रा, अमरेंद्र कुमार , मोहम्मद फैज, किशोरी चौधरी ,अजय कुमार,राकेश कुमार,समेत चालिस सम्मानित प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें