17.1 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

पटना की सरज़मीं पर आर्थिक इन्क़लाब बिहार को ग्लोबल हब बनाने की ओर ऐतिहासिक क़दम, सैय्यद आसिफ इमाम काकवी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख पटना बिहार की मिट्टी, जिसने हमेशा जद्दोजहद, हिम्मत और जुनून का पैग़ाम दिया है, आज एक नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। 26, 27 और 28 दिसंबर को पटना में होने वाला Property Consultation Session केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बिहार की आर्थिक तक़दीर बदलने का संकल्प है। देश और विदेश के नामवर उद्योगपति तथा इन्वेस्टर्स की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि बिहार अब केवल इतिहास की पन्नों पर नहीं, बल्कि भविष्य के नक्शे पर भी अपनी अहम मौजूदगी दर्ज करने जा रहा है। सबसे प्रमुख शख्सियत, दुबई के जाने-माने बिज़नेस लीडर और बिहार के फ़ख़्र शाहज़ादा सिद्दीकी, CEO Jumeirah Lifestyle General Trading LLC, इस आयोजन की शान बनेंगे। गोपालगंज जिले से ताल्लुक रखने वाले शाहज़ादा सिद्दीकी ने 30 वर्षों का अनुभव गल्फ़ देशों में और 27 वर्षों की व्यावसायिक सफलता दुबई में हासिल की है। उनकी शिरकत न सिर्फ बिहार की प्रतिष्ठा को ऊंचाइयों पर ले जाती है, बल्कि प्रवासी बिहारी समुदाय की मेहनत, लगन और काबिलियत की मिसाल भी पेश करती है। 2017 में ‘प्रवासी बिहारी सम्मान’ से सम्मानित शाहज़ादा साहब ने स्पष्ट शब्दों में कहा तरक़्क़ी सिर्फ़ सियासत से नहीं होती। बिहार को उद्योग, शिक्षा और रोज़गार की मज़बूत बुनियाद चाहिए। मशीनें चाहिए, कारख़ाने चाहिए और नौजवानों के लिए अवसर चाहिए।यह आवाज़ उन करोड़ों बिहारी युवाओं की आवाज़ है, जो मज़बूरी में रोज़गार के लिए राज्य से बाहर जाते हैं। यह आयोजन इसी सोच को बदलने का इरादा रखता है आयोजन के प्रमुख उद्देश्य बिहार को उद्योग हब बनाना देश-विदेश के निवेश आकर्षित करना स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यापार साधनों का विस्तार राज्य को आर्थिक प्रतिस्पर्धा की रेस में आगे लाना बिहार प्रतिभा का घर, अवसरों की कमी दुनिया के हर कोने में बिहारी जहाँ मिल जाता है काम, वहाँ परचम लहराता है।
कभी इंजीनियर, कभी डॉक्टर, कभी व्यापारी, तो कभी CEO लेकिन इस जज़्बे को अपनी ही मिट्टी में लागू करने का समय आ चुका है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट बदलाव की शुरुआत यह आयोजन सिर्फ पटना के धरातल पर नहीं, बल्कि बिहार की सोच पर असर करेगा। रोज़गार पैदा होंगे युवाओं का पलायन कम होगा शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बढ़ेगा गांव से शहर तक विकास की रफ़्तार तेज होगी यह कार्यक्रम प्रवासी बिहारी निवेशकों की प्रतिबद्धता का परिचय भी है कि वे अपनी मिट्टी को भूलते नहीं, बल्कि उसे संवारने की चाह रखते हैं। पटना तैयार हो जाओ क्योंकि यह आयोजन तरक़्क़ी का बीज है। इक़्तिसादी क्रांति का आगाज़ है, और बिहार की पहचान बदलने का इरादा है। बिहार अब सिर्फ मज़दूर नहीं देगा, बल्कि मालिक बनाएगा। बिहार अब सिर्फ प्रतिभा नहीं भेजेगा,बल्कि प्रतिभा को यहीं रोकेगा। नतीजा यह आयोजन बिहार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। और शाहज़ादा सिद्दीकी जैसे दूरअंदेश और जज़्बाती नेतृत्व के साथ बिहार अब आर्थिक आज़ादी, औद्योगिक तरक़्क़ी और वैश्विक पहचान की नई मंज़िल की ओर बढ़ चुका है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें