JNA/रितेश राज बर्मा
पटना। परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय, पटना में अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, माननीय शिक्षा मंत्री एवं निदेशक, प्राथमिक शिक्षा को शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार, प्रदेश संगठन महामंत्री शिशिर कुमार पाण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष सौम्या रानी, प्रमंडलीय अध्यक्ष (मुंगेर) जितेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिशिर कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि महासंघ द्वारा सौंपे गए मांग-पत्र में शिक्षकों की जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। विभागीय स्तर पर कुछ समस्याओं के निराकरण से संबंधित पत्र अविलंब जारी होने की संभावना है, जिससे शिक्षकों को शीघ्र राहत मिलेगी।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक प्रकोष्ठ अशोक कुमार एवं एवं महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सौम्या रानी ने बताया कि शिक्षकों के हित से जुड़े सभी मुद्दों को तथ्यों और तर्कों के साथ रखा गया है। शिक्षा विभाग से सकारात्मक पहल का भरोसा मिला है और महासंघ सतत रूप से इसकी समीक्षा करता रहेगा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने कहा कि परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ सदैव शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता आया है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ करता रहेगा। उन्होंने कहा कि महासंघ का उद्देश्य केवल समस्याएं उठाना नहीं, बल्कि उनके स्थायी और न्यायसंगत समाधान तक पहुंचना है। शिक्षक समाज की एकता और संगठित प्रयास से ही शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाया जा सकता है।
अंत में महासंघ की ओर से प्रदेश के समस्त शिक्षकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं तथा ईश्वर से सभी के लिए सुख, समृद्धि और सकारात्मक परिवर्तन की कामना की गई।
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ का शिक्षा विभाग में ज्ञापन, शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


