*सीमांचल गांधी के रुप में चर्चित डॉ दिलीप जायसवाल को मिले बतौर ईनाम उप मुख्य मंत्री का पद – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन बीपीआई*
JNA/S.K.Verma पटना। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बिहार में भाजपा को मिली प्रचंड जीत से बनी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में अहम भूमिका का निर्वाह करने वाले वरिष्ठ नेता बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को आने वाले दिनों में बनने वाली बिहार सरकार के नए मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण मंत्रालय का प्रभार देकर ईनाम देने की चर्चा जगजाहिर हो चुकी है। होना भी लाजमी है डॉ दिलीप जायसवाल ने पार्टी के हित में रात को रात नहीं समझा, दिन को दिन नहीं समझा। अनवरत घर परिवार से दूर रह कर अहले सुबह से देर रात्रि तक कार्य करते रहे। बिहार के किसी भी जिले में पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर जाने के बावजूद कार्यक्रम समापन के बाद लौटकर अपने प्रदेश कार्यालय आकर बिहार के विभिन्न हिस्सों से आने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं से अवश्य मिलते रहे। और फ़िर वे बिहार प्रभारी एवं दिल्ली के शीर्षस्थ नेताओं से हर दिन की रिपोर्टिंग करते रहे। पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं से मिली दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करते रहे। पार्टी कार्यालय से लेकर आवासीय क्वार्टर में भी अतिव्यस्तता के बावजूद निरंतर सुबह, शाम मिलते रहे हैं। वैसे, डॉ दिलीप जायसवाल बिहार भाजपा के वर्षों तक प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। इन्हें एक लंबा अनुभव है। सीमांचल के गांधी के रूप में चर्चित इसलिए हैं कि डॉ जायसवाल जाति, धर्म से ऊपर उठकर जन सेवा कार्य में लीन रहना ही इनका एकमात्र ध्येय है। उक्त बातें, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने एक विशेष भेंट में मीडिया से कही। आगे डॉ वर्मा ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मांग किया है कि डॉ दिलीप जायसवाल को मुख्य मंत्री या उप मुख्य मंत्री का पद बतौर ईनाम स्वरूप दें ताकि बिहार प्रदेश के हर जाति, धर्म के लोगों का कल्याण हो सके।


