जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया पुलिस उप-महानिरीक्षक, बेगूसराय क्षेत्र, बेगूसराय के द्वारा दोनों जिला बेगूसराय एवं खगड़िया के दोनों पुलिस अधीक्षक के साथ दिनांक-25.11.2025 को लंबित कांडों के निपटान, अपराधियों की गिरफ्तारी, विधि-व्यवस्था इत्यादि से संबंधित समीक्षा बैठक किया गया जिसमें निम्नांकित निर्देश दिए गए:
1. लंबित कांडों को अभियान चलाकर शीघ्र निष्पादन कराएं।
2. वरीय पदाधिकारी थाना पर लंबित कांडो का प्रतिदिन समीक्षा कर लंबित कारवाई पूर्ण करते हुए कांडों का निष्पादन कराएं।
3. हत्या का प्रयास 109 BNS (307 IPC) के कांडों में सत्यापित हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाएं।
4. अपराधियों की अपराध जनित संपत्ति का पता लगा कर जब्ती करने हेतु अविलंब प्रस्ताव भेजें तथा जप्ती सुनिश्चित करें।
5. पुलिस गश्ती को चुस्त-दुरुस्त बनाएं तथा अधीनस्थों पर निरंतर निगरानी रखें और आम नागरिकों से सद्व्यवहार करने हेतु तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्ती करने हेतु कर्तव्य पर प्रशिक्षित करते रहें।
6. स्थानीय पदाधिकारी के पास प्रभार हेतु लंबित कांडों का प्रभार शीघ्र ग्रहण कराते हुए थाना में पदस्थापित पदाधिकारी को प्रभार सौंपना सुनिश्चित करें।
7. गिरफ्तारी हेतु वांछित अभियुक्तों का माननीय न्यायालय से वारंट/इश्तेहार/कुर्की प्राप्त करने हेतु अभियोजना समर्पित कर वारंट/इश्तेहार/कुर्की प्राप्त कर निष्पादन कराना सुनिश्चित करें।
8. जिले तथा शहरों के प्रमुख एंट्री/एक्जिट पॉइंट्स एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग एवं रोको टोको अभियान चलाना सुनिश्चित करेंगे।
9. वरीय पदाधिकारी निरंतर विभिन्न थानों/कार्यालयों का निरीक्षण करें तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें।


