जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद के मांदिल निवासी प्रख्यात पूर्व मुखिया सह अपर लोक अभियोजक आदरणीय एडवोकेट स्व. देवनंदन सिंह यादव जी का उनके मांदिल स्थित आवास पर प्रथम पुण्यतिथि का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता एड.कमलेश राय ने किया। जबकि आयोजन सेवानिवृत शिक्षक अवधेश प्रसाद एवं समस्त परिवार द्वारा किया गया ।पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शत-शत करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की एवं ईश्वर से प्रार्थना किए कि स्व. देवनंदन बाबू के महान दिवंगत आत्मा को शांति मिले, उक्त मौकेपर उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व.देवनंदन बाबू समाज के पथ प्रदर्शन एवं पार्टी के स्तंभ के रूप में थे ,इनकी देहांत से समाज एवं पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है, इन्होंने न्यायिक क्षेत्र मे वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ-साथ अपर लोक अभियोजक के पद पर रहकर न्यायिक सेवा में भी इन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाया तथा राजनीतिक क्षेत्र में भी इन्होंने अमिट छाप छोड़ते हुए समाज की सेवा की । साथ ही सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों यथा-मगध सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक , खाद्य आपूर्ति समिति के सदस्य ,राजेंद्र पुस्तकालय एवं स्वामी सहजानंद संग्रहालय के कार्यकारिणी सदस्य, जिला बीस सूत्री के सदस्य, कला एवं संस्कृति मंच के सदस्य, मांदिल पंचायत के पैक्सअध्यक्ष एवं लगातार 22 वर्षों तक मुखिया ,19 वर्षो तकअपर लोक अभियोजक के पद पर रहकर इन्होंने सफलतापूर्वक कार्य को निष्पादन किया।
सामाजिक कार्य के अंतर्गत महत्वाकांक्षी योजना नुसरतपुर पक्का बांध निर्माण, नियाज़ीपुर हाल्ट , जहानाबाद कोट स्टेशन जहानाबाद में ओवर ब्रिज, मांदिल में पंचायत भवन, को-ऑपरेटिव भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , सरथुआ- शकूराबाद रोड को PWD में जुड़वा कर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अहम भूमिका निभाई। एवं अन्य और कई पदों को भी सुशोभित किया। साथ ही मांदिल में नवनिर्मित पीसीसी रोड का नामकरण देवनंदन बाबू के नाम से करते हुए माननीय सांसद एवं विधायक द्वारा संयुक्त रूप से लोकार्पण किया गया। पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करने वालों में सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव,सदर विधायक सुदय यादव जी, एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी,वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार गुप्ता, (प्रधानाध्यापक ), जदयू के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चंद्रवंशी,राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, जिला महासचिव विनोद यादव, जिला प्रवक्ता डॉ शशी रंजन उर्फ पप्पू यादव,जि.प.स.- आभा रानी, विजेंद्र प्रसाद ,सुधाकर ,मांदिल पंचायत के सम्मानित मुखिया बबलू कुमार, अवधेश चंद्रवंशी, विजय यादव, राकेश यादव ,छोटू यादव,नीरा यादव समेत सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पूर्व मुखिया सह अपर लोक अभियोजक स्व. देवनंदन सिंह यादव जी के प्रथम पुण्यतिथि का हुआ आयोजन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


