जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद किंजर (अरवल) किंजर ग्राम के उज्जैन पट्टी मोहल्ला निवासी सुशील प्रताप सिंह पत्रकार के पिता 85 वर्षीय स्वर्गीय चंदेश्वर सिंह उर्फ सी पी सिंह का निधन पिछले दिनों हृदय गति रुक जाने से हो गई थी, जिसे लेकर जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सह जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ अरुण कुमार ने शुक्रवार को किंजर स्थित पत्रकार के घर पहुंचे जहां पत्रकार के दिवंगत पिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, वहीं सांसद ने दिवंगत आत्मा के बारे में बतलाया कि स्वर्गीय सी पी सिंह अपने क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। वे हर हमेशा उत्कृष्ट कार्य भी करते रहते थे, जिसमें ठंड के समय में प्रतिवर्ष कंबल का वितरण गरीब असहाय विकलांगों के बीच करते थे इस सराहनीय पूर्ण कार्य में हमें हमेशा विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाते थे। आज हम लोगों के बीच वे नहीं है, लेकिन उनके कार्यों को उनके पत्रकार पुत्र के द्वारा अवश्य दोहराया जाएगा। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं श्री चरणों में स्थान दें।


