जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद रोजगार मेला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्रीमती डॉक्टर प्रीति, टीम लीड टेक्निकल सपोर्ट एजेंसी डीडीयू जीकेवाई श्री साकेश कुमार, पीएम एमएनई टीएसए श्री गौरव कुमार,जीविका जिला परियोजना प्रबंधक श्री विनय कुमार, जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री सीमा कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए श्री विनय कुमार , जिला परियोजना प्रबंधक , जीविका ने कहा कि इस आयोजन का उदेश्य सुदूर गाँव में बैठे बेरोजगार युवक युवतियों को उनके रूचि एवं योग्यता के आधार पर पंजीकरण के पश्चात प्रशिक्षण देते हुए रोजगार उपलब्ध कराना है । पूर्व में भी इस तरह के आयोजन से सैकड़ो बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार भी उपलध कराया गया है l श्री साकेश कुमार, टीम लीड टेक्निकल सपोर्ट एजेंसी डीडीयू जीकेवाई ने कहा कि गाँव-गाँव में बेरोजगार युवक-युवतियों को उनके हुनर, रूचि एवं योग्यता के आधार पर चयन कर स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है l बेरोजगारी की समस्या में कमी आये और गाँव के युवक- युवतिओं को सही मार्गदर्शन देना ही इस मेला का उदेश्य है l बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित श्रीमती डॉ प्रीति, उप विकास आयुक्त, जहानाबाद ने अपने संबोधन में कहा कि बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में से एक हैं l लिहाजा इस तरह के आयोजन से युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही, उचित मार्गदर्शन भी कैरियर के निर्माण में लाभदायक होगा l उप विकास आयुक्त महोदया ने इस तरह के रोजगार मेला के आयोजन पर बल दिया और युवाओं से कहा कि अपने स्कील को पहचाने और उसके तहत प्रशिक्षित होकर रोजगार लें l रोजगार मेले में कुल 13 नियोजकों एवं प्रशिक्षण केंद्रों ने भाग लिया जिसमे सिक्युरिटी गार्ड , सुपरवाइजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, रिटेल, लाजिस्टिक स्टॉफ , डाटा ऑपरेटर, फार्मा और आदि विभिन्न पदों के लिए निबंधन एवं चयन हुआ l रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में आंठवी पास से लेकर बी.ए तक के योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक – युवतियां पात्र थी l विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 246 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं अंतिम चयन हेतु पंजीकरण किया गया। वहीं 160 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा स्व-रोजगार हेतु पंजीकृत किया गया।इस प्रकार कुल 1569 अभ्यर्थियों का पंजीकरण संपन्न हुआ। रोजगार मेला युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस पहल से क्षेत्र के अनेक युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे।


