14.8 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

बरौनी प्रखंड के राजवाड़ा गाँव में महेश मानस गोष्ठी परिवार का मना वर्षगांठ

जेएनए/मनोहर कुशवाहा बेगूसराय । जिला अंतर्गत बरौनी प्रखंड के राजवाड़ा गाँव में महेश मानस गोष्ठी परिवार के वर्षगांठ के शुभ अवसर पर बेगूसराय जिला रामचरित मानस प्रचार संत सम्मेलन का आयोजन किया गया l जिसकी अध्यक्षता गोष्ठी के सचिव पीताम्बर पाठक ने किया l मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संरक्षक डॉ राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि तीन सौतीनों के बीच पलने वाला बालक राम सम्पूर्ण जगत में भगवान श्री राम के नाम से पूजनीय हो गये, पारिवारिक सम्मति का सबसे बेमिसाल उदाहरण है l जबकि दो सौतन वाला घर बर्बाद हो जाता है l मुख्य वक्ता प्रचार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम बली सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर सनातन धर्म नहीं होता तो हरेक बाप शाहजहाँ होता और हरेक बेटा औरंगजेब होता l महंथ प्रभाकर जी महाराज ने कहा कि रामायण का प्रवचन देना आसान है, सुनना और भी आसान है लेकिन राम बनना बहुत ही कठिन है l अति विशिष्ट अतिथि डॉ पूनम आज़ाद ने अपने भजन ” राजा दशरथ जी कइलन होशियारी, एक टा मर्द पर तीन तीन गो नारी ” गाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया l विशिष्ट अतिथिगण महंथ हरेराम दास, अच्युतानंद सिंह, कपिल देव शर्मा आदि संतो महथों ने अपने प्रवचन और भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया l आयोजक बाबा घर राजवाड़ा के मालिक सुरजीत कुमार सिंह उर्फ़ रिंकू जी ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकार पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें