21.2 C
Khagaria
Tuesday, February 10, 2026

बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वोट अधिकार यात्रा समापन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता .ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद राजद प्रवक्ता डॉ शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा की इंडिया गठबंधन के समस्त नेताओं द्वारा वोट अधिकार यात्रा सासाराम की धरती से शुरुआत होकर कई जिलों भ्रमण करते हुए पटना के गांधी मैदान मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा एवं बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की समाप्ति हुई इस यात्रा मे बिहार के आवाम का जबरदस्त सहयोग मिला लोगो ने मन बना लिया है कि अब वोट चोर को हटाकर युवाओं के आइकन तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। इस यात्रा से घबराकर एन डी ए के महिला मोर्चा द्वारा 4 तारीख को झूठे जनविरोधी मुद्दों को लेकर बिहार बंद की घोषणा किया है जो कि पूर्णतः तथ्यहीन और भ्रामक है।अब इनलोग के पास कोई चारा नहीं ये लोग की चोरी पकड़ी गई है भाजपा गठबन्धन के लोग आने वाले चुनाव में डरे हुए हैं। भाजपा जद यू गठबन्धन के लोग को पूर्व मे सोनिया गांधी, राबड़ी देवी, ममता बनर्जी पर उनके शीर्ष नेताओं द्वारा किस तरह का अभद्र भाषाओं का उपयोग किया गया था इन लोग छिपाना चाहते हैं। गोडसे, धर्म और पाकिस्तान हिन्दू मुस्लिम की राजनीति को लोगों ने नकार दिया है हताशा मे कांग्रेस कार्यालय पर जद यू के विधान पार्षद संजय सरावगी और भाजपा के नीतिन नवीन द्वारा साजिश करके हमला करवाया गया। जिस संकल्पों को लेकर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश साहनी एवं समस्त इंडिया गठबंधन के नेता बिहार भ्रमण किए उस संकल्पों को बिहार बासी स्वीकार कर आने वाले चुनाव मे वर्तमान सरकार को हटाने का मन बना लिए हैं ये बन्दी पूर्णतः विफल रहेगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें

bonuses

नई खबरें