जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख
*डीएम सहित जिले के वरीय पदाधिकारी तथा गणमान्य लोगो ने किया माल्यार्पण*
जहानाबाद बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक पर महापरिनिर्वाण दिवस समारोह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी* ने किया। इस मौके पर जहानाबाद अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए महापरिनिर्वाण दिवस पर अपना अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त किया, इस मौके पर लोगों ने कहा कि विश्व विद्वान, भारत रत्न, सिंबल आफ नॉलेज, सामाजिक न्याय के पुरोधा, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर साहब ने देश और सर्वसमाज के साथ-साथ दलितों, महिलाओं के लिए जो उल्लेखनीय,कार्य किया उसे लोग सदा याद करेगा। साथ ही इनका मूल मंत्र- शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो को आत्मसात करने की जरूरत है। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में जहानाबाद के जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय , अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा , अपर समाहर्ता बिशेष कार्यक्रम तेज नारायण जी , निर्देशक डीआरडीए डा रोहीत कुमार मिश्र , निदेशक एनईपी डा सुदर्शन कुमार,एडीएम अनिल कुमार सिन्हा ,सामाजिक सुरक्षा निदेशक पूनम कुमारी, जिला सचिव रामजीवन पासवान, बाबा साहब स्मृति चौक के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, समाजसेवी सह पत्रकार अनिल कुमार गुप्ता ,जिला पार्षद सुधीर चौधरी, राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, जिला महासचिव रमेश यादव, धर्मपाल सिंह यादव (सांसद प्रतिनिधि), एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार निराला, संयुक्त सचिव बंशी दास,अंकेक्षक अर्जुन राम,जितेंद्र कुमार ,मीडिया प्रभारी दीपक चौधरी,कुंवर विजय चौधरी , शिवदयाल यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल ठाकुर,एवं महर्षि विद्यापीठ के निदेशक साकेत रोशन ,प्राचार्य सोनाली शर्मा, पंकज कुमार समेत समस्त छात्र- छात्राएं/ शिक्षक -शिक्षिकाए एवं अन्य सैकड़ो लोग।


