23.9 C
Khagaria
Sunday, December 7, 2025

बिहार के औद्योगिक क्रांति में सहभागी बनें कार्यकर्ता – डॉ दिलीप जायसवाल, मंत्री

*दिल्ली से वापस आते ही पुनः सक्रिय हुए उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल, बैठकों का दौर शुरू*

*कुम्हरार में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने किया उद्घाटन*

JNA/R.R.Verma

पटना। केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आहूत बैठक में भाग लेने के बाद दिल्ली से वापस पटना आते ही सक्रिय हो गए बिहार के उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल। विभागीय बैठकों के साथ साथ भाजपा संगठन से संबंधित आयोजनों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं द्वारा विगत चुनाव में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित भी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में संस्कृत महाविद्यालय, काजीपुर में आयोजित ‘कुम्हरार विधानसभा कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ में सम्मिलित होकर उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर क्षेत्र के समर्पित एवं जोशपूर्ण कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तदोपरांत संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों तथा जनसेवा के संकल्प पर विचार-विमर्श भी हुआ। उक्त अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया, मंत्री मंगल पांडेय विधायक संजय गुप्ता, विधायक रत्नेश कुशवाहा, विधायक संजीव चौरसिया, जिलाध्यक्ष रुपनारायण मेहता सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्त्ता गण उपस्थित थे डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं समर्पण संगठन की वास्तविक शक्ति है, आपके बीच उपस्थित होकर राज्य को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प और अधिक दृढ़ हुआ। आगे डॉ जायसवाल ने कहा बिहार में औद्योगिक क्रांति की बिगुल फूंकी जा चुकी है हर कार्यकर्ता को अपने अपने क्षेत्रों में उद्योग लगाने के प्रति उत्साहित करते हुए जागरूक करें ताकि केंद्र और राज्य सरकार के सपने को साकार किया जा सके।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें