19.6 C
Khagaria
Sunday, December 7, 2025

बिहार ने रचा इतिहास , नीतीश कुमार 10 वीं बार बने मुख्यमंत्री

*गांधी मैदान में गूँजी ‘विकसित बिहार’ की प्रतिध्वनि – शास्त्री*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया,20 नवम्बर बिहार ने आज अपने राजनीतिक इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए एक बार फिर अभूतपूर्व सफलता हासिल की। श्रेष्ठ बिहार के संकल्प को समर्पित इस गौरवमय अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। राजधानी का ऐतिहासिक गांधी मैदान सोमवार को जनसैलाब से पटा रहा, जहाँ लाखों लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को साक्षात देखा। बिहार के इस महाआयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न राज्यों के प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। समूचा वातावरण “बढ़ते बिहार – विकसित बिहार” के जयघोष से गूंज रहा था। शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी जी तथा विजय सिन्हा जी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि उपमुख्यमंत्री सहित कुल 26 मंत्रियों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। यह ऐतिहासिक पल बिहार की नई दिशा और नए लक्ष्य का उद्घोष करता दिखाई दिया।जनता दल यूनाइटेड के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी सहित नवगठित एनडीए सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
यह बिहार की ऐतिहासिक विजय है। जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता के पथ को पुनः चुना है। हमें पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी सोच, समदर्शी नेतृत्व और अनुभवी मार्गदर्शन में बिहार प्रगति और समृद्धि के नए कृतिमान स्थापित करेगा। ‘विकसित बिहार’ का संकल्प अब नई गति पकड़ चुका है। उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन केवल शपथ ग्रहण का नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की नई इबारत लिखे जाने का है। बिहार अब विश्व पटल पर अपनी नई पहचान गढ़ने के लिए तैयार है विकास की अभूतपूर्व ऊँचाइयों को छूने के संकल्प के साथ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें