14.8 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला,कई जिलों के डीएम बदले गए,प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार का लक्ष्य

जेएनए/आर आर वर्मा नेटवर्किंग डेस्क, पटना। चुनाव के बाद बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में बड़ी संख्‍या में आइएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार ने सोमवार को 13 जिलों के डीएम बदल दिए। वहीं देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की। जेएनए के अनुसार सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 एवं 2018 बैच के अधिकारी हैं। केवल एक पदाधिकारी श्रीकांत शास्‍त्री 2012 बैच के हैं। ये औरंगाबाद के डीएम थे, अब बेगूसराय में इसी पद पर भेजे गए हैं। नए जिलाधिकारी के रूप में इनकी हुई पदस्थापन
श्रीकांत शास्त्री को औरंगाबाद से स्थानांतरित कर बेगूसराय का डीएम बनाया गया।
तरनजोत सिंह को मधेपुरा से स्थानांतरित कर पश्चिम चंपारण का डीएम बनाया गया।
शिवहर के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय बने सिवान के जिलाधिकारी अरवल की जिलाध‍िकारी अभिलाषा शर्मा को औरंगाबाद की डीएम बनाया गया।अरवल की जिलाध‍िकारी बनीं अभिलाषा शर्मा (भ्रष्‍टाचार के आरोपों का सामना कर रही हैं) । वही भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुताेष द्विवेदी बने कटिहार के डीएम।
बिहार एड्स नियंत्रण सोसायटी की निदेशक प्रतिभा रानी बनीं शिवहर की डीएम।जबकि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव को सारण का डीएम बनाया गया।इसी तरह निदेशक खान एवं भूतत्व विनोद दूहन बने अररिया के डीएम। मत्स्य एवं पशु संसाधन के निदेशक अभिषेक रंजन को मधेपुरा का डीएम बनाया गया। निदेशक तकनीकी विकास (उद्योग) शेखरआनंद को शेखपुरा का डीएम बनाया गया।
ऊर्जा विभाग का विशेष कार्य अधिकारी अमृषा बैंस को डीएम अरवल का जिम्मा। निदेशक प्राथमिक शिक्षा साहिला को बक्सर के डीएम का जिम्मा।
निदेशक, कृषि नितिन कुमार सिंह बने कैमूर के डीएम बनाए गए वहीं चर्चा विषय भी बनते देखे जा रहे हैं ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें