JNA/ आर आर वर्मा कि रिपोर्ट पत्रकार नगर,खगड़िया, 3 सितम्बर बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्वान पर खगड़िया जिले के कार्यपालक सहायकों ने आज से अपनी लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की। आंदोलन के पहले चरण में 3 से 6 सितम्बर तक सभी कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे तथा स्थानीय सांसद, विधायक एवं विधान पार्षदों के माध्यम से अपनी मांग पत्र सरकार तक पहुँचाएँगे। संघ के जिला अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार ने कहा कि कार्यपालक सहायकों की प्रमुख मांगें, सेवा शर्तों का निर्धारण, वेतन विसंगतियों का निवारण,नियमितीकरण
हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ठोस पहल नहीं की तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।संघ द्वारा घोषित आगामी कार्यक्रम इस प्रकार है।
05 सितम्बर 2025 : जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस एवं कैंडल मार्च।
07 सितम्बर 2025 : जिला मुख्यालय में धरना/प्रदर्शन।
श्री मुकेश कुमार ने कहा कि “कार्यपालक सहायकों की भूमिका हर विभाग में महत्वपूर्ण है, लेकिन सरकार लगातार हमारी जायज़ मांगों की अनदेखी कर रही है। यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो हम चरणबद्ध तरीके से और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


