14.8 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने पुरुषों के अकाउंट में दिए 10 हजार,होगी वापसी

नेटवर्क डेस्क/आर आर वर्मा पटना । बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद नई सरकार का गठन तो हो गया है. इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने हार के सदमे से बाहर निकलकर नीतीश सरकार पर हमले तेज कर दिये हैं. वही पार्टी ने आज सरकार पर सवाल उठाते हुए एक दस्तावेज जारी किया है.जारी दस्तावेज में राजद ने कहा है कि सरकार ने चुनाव के दौरान महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रूपये डाल कर वोट की चोरी की, यह तो सभी जानते हैं. लेकिन असल में सरकार ने बहुत सारे पुरुषों के खातों में भी 10-10 हजार रुपये डाले थे.जबकि चुनाव खत्म होने और सरकार बनाने के बाद अब पुरूषों को लव लेटर लिखकर उनसे 10 हजार रुपये वापस मांगे जा रहे हैं. राजद ने सवाल उठाते हुए कहा है कि बिहार एक गरीब राज्य है, यहां भुखमरी, पलायन व बेरोजगारी है. ऐसे हालात में जिनके खाते में 10 हजार रुपये गए होंगे, उन्होंने उसे खर्च भी कर दिए होंगे. जेएनए के अनुसार राजद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि बेचारे पुरुष अब इस लोन की राशि को कभी नहीं लौटायेंगे, क्योंकि पहले उनका वोट लौटाओ. राजद ने अपने पोस्ट के साथ सरकार द्वारा जारी पत्र की प्रति भी साझा की है और कहा है अब काहे Love Letter लिख रहे हैं.वही राजनीतिक व ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं जोरों पर देखे जा रहे हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें