जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 37 में विकास को नई गति देते हुए ₹20,77,300 (बीस लाख सतहत्तर हजार तीन सौ रुपये) की लागत से निर्मित पक्की सड़क का भव्य उद्घाटन अर्चना कुमारी द्वारा किया गया। इस सड़क के उद्घाटन के साथ ही वार्डवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई और पूरे इलाके में उत्साह व खुशी का माहौल देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य गुलशन कुमार ने की। कार्यक्रम में पप्पू यादव (वार्ड संख्या 14), गोविंद कुमार (वार्ड संख्या 39) सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्य का स्वागत करते हुए नगर परिषद के प्रयासों की सराहना की,
उद्घाटन के दौरान नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि वार्ड संख्या 37 में यह सड़क लंबे समय से आवश्यक थी। बरसात में जलजमाव और कीचड़ के कारण आम लोगों—खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी होती थी।
नई सड़क से अब आवागमन सुगम हुआ है। और क्षेत्र की सुरक्षा, स्वच्छता व सौंदर्य में उल्लेखनीय सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद खगड़िया का संकल्प है कि हर वार्ड में समान रूप से विकास पहुंचे। शहर भर में चरणबद्ध ढंग से सड़क, नाला, जल निकासी और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। और सभी कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि वार्ड के सामाजिक–आर्थिक विकास का आधार बनेगी। बेहतर सड़क से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, छात्रों की आवाजाही आसान होगी और आपातकालीन सेवाओं की पहुंच भी सुधरेगी। समारोह के अंत में वार्डवासियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में नाला, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार होगा।
बीस लाख सत्तार हजार तीन सौ की लागत से बनी सड़क का नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया भव्य उद्घाटन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


