23.9 C
Khagaria
Sunday, December 7, 2025

बेगूसराय जिला स्तरीय एक दिवसीय कबीर पंथ संत सम्मेलन आयोजित

जेएनए/मनोहर कुशबाहा बेगूसराय जिला अंतर्गत बछवाड़ा प्रखंड के रानी एक पंचायत के वार्ड नंबर एक बेगमसराय निवासी स्वo महेंद्र पासवान की धर्मपत्नी स्वo सुकुमारी देवी के श्राद्ध के उपरांत बेगूसराय जिला स्तरीय एक दिवसीय कबीर पंथ संत सम्मेलन आयोजित किया गया l जिसकी अध्यक्षता जामुन दास ने किया lमुख्य अतिथि विश्व कबीर रविदास महर्षि मेंही विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षित व्यक्ति एस पी, कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर आदि बनकर अपने माता पिता को वृद्ध आश्रम पहुँचाकर मंदिर मस्जिद चर्च जाकर भगवान को ढूंढता है l लेकिन अध्यात्मिक व्यक्ति ग़रीबी में जीवन गुजर बसर करते हुए भी अपने माता पिता में ही भगवान ढूंढ लेता है l इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शैक्षणिक के साथ अध्यात्मिक गुरु बनाना चाहिए l मुख्य वक्ता भागवत कथा प्रवचन कथाकार वकील बिहारी ने अपने प्रवचन तथा भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया l विशिष्ट अतिथि मंच के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डॉ सुधीर पासवान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान की बनाई हुई मूर्ति लड़ता रहता है लेकिन कुम्हार का बना हुआ मूर्ति कभी नहीं लड़ता है, आखिर क्या कारण है l स्वo महेंद्र पासवान जी के पुत्रों डॉ बेचन पासवान, पिंटू पासवान, धीरज पासवान ने सभी अतिथियों को चादर ओढाकर माला पहनाकर सम्मानित किया l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें