जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ताब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान जमीनी स्तर पर सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।
SIR केवल 24.06.2025 को जारी निर्देशों के अनुसार ही संचालित किया जा रहा है और इन निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
24 जून 2025 को जारी SIR आदेशों के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाले प्रारूप निर्वाचक नामावली में उन्हीं व्यक्तियों के नाम शामिल किए जाएंगे जिनके गणना प्रपत्र 25 जुलाई 2025 से पहले प्राप्त हो जाएंगे।
मतदाता अपने दस्तावेज 25 जुलाई 2025 से पहले कभी भी जमा कर सकते हैं। दस्तावेज दावे और आपत्तियों की अवधि के दौरान भी जमा किए जा सकते हैं।
आमजनों को कुछ व्यक्तियों द्वारा किए जा रहे बयानों से सतर्क रहना चाहिए, जो 24 जून 2025 के SIR आदेश को पढ़े बिना, एक योजनाबद्ध तरीके से भ्रामक और गलत बातें फैलाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।


