14.8 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

भागवत कथा सुनने मात्र से मोक्ष की प्राप्ति, पापों की मुक्ति-डॉ०राज कुमार

जेएनए/मनोहर कुशबाहा बेगूसराय जिला अंतर्गत तेघरा प्रखंड के तेघरा नगर परिषद के पुरानी बाजार के काली स्थान के प्रांगण में स्मृति शेष चांदनी देवी के पुण्य स्मृति में आत्मकल्याणर्थ श्री मद भागवत संगीतमय कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन मुख्य अतिथि विश्व कबीर रविदास महर्षि मेंही विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से मोक्ष की प्राप्ति, पापों की मुक्ति तथा अध्यात्मिक विकास होता है lमुख्य वक्ता महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के परम प्रिय शिष्य बाबा बैजनाथ धाम निवासी स्वामी संदीपानन्द जी महाराज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से जन्म जन्मांतर का पाप नष्ट हो जाता है और शांति प्राप्त होता है l विशिष्ट अतिथि डॉ पूनम आज़ाद l हारमोनियम पर देवघर से आये लालो जी, नाल पर बारो निवासी अशोक दास ने संगत किया l आयोजक प्रेम कुमार, विजय पंडित, अमर पंडित, सुमन पंडित ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकार तथा पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें