*सदन का संचालन प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के अनुरूप करुंगा – डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष, विधान सभा*
JNA/ARUN VERMA पटना। बिहार भाजपा के सबसे वरिष्ठ एवं प्रभावशाली नेता डॉ प्रेम कुमार बिहार विधान सभा के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। गया जी निवासी डॉ प्रेम कुमार 9 वीं बार विधान सभा के लिए चुने गए। 70 वर्षीय डॉ प्रेम 1990 में पहली बार गया से विधायक बने थे। मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी प्राप्त डॉ प्रेम कुमार विभिन्न कालखंडों से अधिक विभागों के मंत्री भी रह चुके हैं। डॉ प्रेम कुमार को निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा अनुभवी नेता के अध्यक्ष बनने से सदन में सदस्यों को लाभ एवं दिशा निर्देश भी मिलेगा। नए अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सत्तारूढ़ पार्टियों के साथ साथ विपक्षी नेता भी लगातार बधाई दे रहे हैं। नए अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने मीडिया से कहा इस बार 100 से अधिक नए सदस्य निर्वाचित होकर आए हैं, जिन्हें सदन की कार्यप्रणाली से अवगत कराने हेतु एक विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। आगे उन्होंने कहा सदन का संचालन ” प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली” के अनुरूप करेंगे और सभी दलों को साथ लेकर चलेंगे। नए अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल नेविधान सभा के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने पर डॉ प्रेम कुमार को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


