जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय जहानाबाद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का100 वां वर्षगांठ समारोह आयोजित किया गया ।सर्वप्रथम पार्टी का झंडा फहराया गया ।वरिष्ठ कम्युनिस्ट ने तासिद्धेश्वर जी के द्वारा झंडा तोलन किया गया । तत्पश्यत शहीद बेदी माल्यार्पण किया गया ।।समारोह का अध्यक्षता वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता अंबिका प्रसाद ने किया ।समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य सचिव मंडल के सदस्य कामरेड सुरेंद्र सौरम ने पार्टी के 100 वर्षो के इतिहास के रेखांकित करते हुए कहा यह पार्टी आजादी के आंदोलन के गर्भ से पैदा हुई ।और अनेकों कम्युनिस्टों ने अपनी बड़ी कुर्बानी दी ।कम्युनिस्ट पार्टी का इतिहास संघर्षों का इतिहास रहा है ।आज भी पार्टी नए समाज के लिए संघर्ष कर रही है ।इस समारोह को संबोधित कामरेड अखिलेश कुमार, राज्य नेता कामरेड एवं गिरजानंदन सिंह पूर्व कंट्रोल कमिशन अध्यक्ष, जिला मंत्री सुरेश प्रसाद,महिला नेत्री मुन्ना देवी ,CPIM के पूर्व जिला सचिव कामरेड राम प्रसाद पासवान, कामरेड नारेन्द्र शर्मा, कामरेड तारिक फतह आदि ने भी संबोधित किया ।


