23.9 C
Khagaria
Sunday, December 7, 2025

महात्मा ज्योतिबा फुले का 135वां परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया

*महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सीएम नीतीश कुमार ने फुले के विचारों को दी नई ऊर्जा – सदर विधायक बबलू मंडल*

*महात्मा फुले वैज्ञानिक सोच के दैदीप्यमान प्रतीक थे – शास्त्री*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकू मंडल टोला स्थित मेनका–कार्तिकेय सदन के सभागार में महान समाज सुधारक, चिंतक व साहित्यकार महात्मा ज्योतिबा फुले का 135वां परिनिर्वाण दिवस जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक बबलू कुमार मंडल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ किया गया। मुख्य अतिथि बबलू मंडल ने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की अमिट लौ प्रज्वलित की। उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया, जिसने महिला शिक्षा और सामाजिक पुनर्जागरण को नई दिशा दी। दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और वंचितों के उत्थान हेतु उनके संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला सशक्तिकरण की दिशा में फुले के सपनों को साकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता इसका उदाहरण है। साथ ही बालिका साइकिल, पोशाक एवं शैक्षणिक प्रोत्साहन योजनाएँ भी फुले के चिंतन से प्रेरित हैं। अध्यक्षीय संबोधन में आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि महात्मा फुले वैज्ञानिक चेतना के प्रकाश स्तंभ थे। उन्होंने छुआछूत, जातीय भेदभाव, कन्या भ्रूण हत्या, सती प्रथा, विधवा उत्पीड़न तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ असाधारण साहस के साथ संघर्ष कर समाज को नई सोच दी। फुले द्वारा स्थापित बाल हत्या प्रतिषेध गृह, बालिका विद्यालय तथा उनकी रचनाएँ—गुलामगिरी, अछूतों की कैफियत, तृतीय रत्न, इशारा आदि—आज भी समाज सुधार की दिशा में मार्गदर्शक हैं।कार्यक्रम में भाजपा राज्य परिषद सदस्य कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून,जिला महासचिव राजीव रंजन, फिरदोस आलम, अनुज शर्मा, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, पंकज चौधरी, सुवोध पासवान, रंजन कुमार, अंकेश कुमार, जीवन शर्मा, हरिवंश कुमार एवं जदयू पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें