14.8 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

मानसी थाना के एस आई रौशन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया

*निगरानी के गिरफ्त में आरोपी एसआई रौशन कुमार राय*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी  निगरानी टीम ने मानसी थाना में तैनात रौशन कुमार को 12 हाजार रुपिया घुस लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार , मामला मानसी थाना में कार्यरत एस आई रौशन कुमार राय ने घूस नहीं देने पर पीड़ित को दे रहा था। केस करने की धमकी, पीड़ित ने निगरानी विभाग में लिखित आवेदन देकर किया शिकायत, निगरानी विभाग ने आवेदन को देखते हुए मानसी नगर पंचायत के खुटिया निवासी अभिषेक कुमार के शिकायत पर अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया। आरोप लगाया था। कि एस आई रौशन कुमार उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता अभिषेक कुमार ने निगरानी विभाग को बताया कि उनके ट्रैक्टर की बैट्री चोरी हो गई थी। इस संबंध में उन्होंने ऋषि कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ मानसी थाना में लिखित आवेदन देकर  किया शिकायत, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद आरोपी पक्ष ने उल्टा अभिषेक और उसके परिवार पर मामला दर्ज कराने की कोशिश निगरानी टीम ने बनाई योजना  अभिषेक कुमार की शिकायत पर निगरानी टीम ने सत्यापन के बाद  बिछाया जाल डीएसपी विद्यांचल प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष अधिकारी टीम गठित किया गया, जिसमें डीएसपी सत्येंद्र कुमार, एसआई राकेश कुमार सहित अन्य निगरानी टीम के आला अधिकारी शामिल थे। योजना के तहत अभिषेक को चिह्नित नोटों के साथ एस आई रौशन कुमार के पास भेजा गया। जब एस आई रौशन कुमार ने रात्री गस्ति करने के बाद पुनः दीवा गस्ति के लिए अपने दल बल के साथ थाने गेट से बाहर आ रहे थे । ठीक उसी टाइम निगरानी टीम रिश्वत की रकम ले रहे थे, तभी निगरानी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। जब की ऐसा घटना खगड़िया जिला में एक बार नहीं कई बार हो चुका हैं। खगड़िया नगर थाना से एक महिला एस आई, अंचल कार्यालय से राजस्व कर्मचारी को आदि कई स्थानों से निगरानी टीम ने अपना तत्परता दिखाते हुए रिश्वत खोरों को ले ही लेते हैं अपने गिरफ्त में,फिर भी संभालने का नाम नहीं लेता है। चन्द गांधी  छाप  में अंधा एस आई रौशन कुमार राय आखिरकार निगरानी टीम ने अपने गिरफ्त में ले ही लिया।डीएसपी विद्यांचल प्रसाद गिरफ्तारी के बाद आरोपी अवर निरीक्षक को विशेष निगरानी इकाई के कार्यालय पटना ले जाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों में निगरानी टीम की तत्परता की सराहना हो रही है। बाजार में हर दुकान पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं जो रिश्वत खोर एस आई रौशन कुमार का रिश्वत में शेयर लेता था। उसके चेहरे पर काफी मायूसी छाया हुआ है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें