14.8 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

मानसी में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में जदयू राष्ट्रीय महासचिव ने कहा , नीतीश कुमार हैं बिहार के विकास की गारंटी, हर सीट सरकार के लिए निर्णायक

*गलत चुनाव पांच साल की सजा, बबलू मंडल को रिकॉर्ड मतों से जिताएं – मनीष वर्मा*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया, मानसी 149 खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी बबलू कुमार मंडल के समर्थन में शनिवार को मानसी बाजार स्थित चुनाव कार्यालय परिसर में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जदयू प्रत्याशी बबलू मंडल बेहद जिम्मेदार और कर्मठ व्यक्ति हैं। वे बिहार के सर्वश्रेष्ठ जिलाध्यक्षों में से एक हैं जिन्होंने हर दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। ऐसे में इनका टिकट मिलना कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है, इसलिए कार्यकर्ताओं को इस अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। बैठक के प्रारंभ में मुख्य अतिथि मनीष वर्मा एवं प्रत्याशी बबलू मंडल का एनडीए कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर भव्य स्वागत, सम्मान एवं अभिनंदन किया। अपने संबोधन में श्री वर्मा ने कहा कि हर एक विधानसभा सीट पटना में सरकार बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। बिहार के विकास और सुशासन की निरंतरता बनाए रखने के लिए एनडीए का जीतना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा— “यदि गलत चुनाव हो गया तो पांच साल भुगतना पड़ेगा।” उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। आज हर गांव सड़क से जुड़ा है, हर घर में बिजली पहुंची है, महिलाएं सशक्त हुई हैं। यह सब नीतीश कुमार के सुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर समाज और हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव काम किया है। उन्होंने गरीबों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों के जीवन में बदलाव लाया है। अब अगले पांच वर्षों में और तेजी से प्रगति करनी है— जगह-जगह औद्योगिक पार्क स्थापित करने हैं और एक करोड़ रोजगार सृजित कर युवाओं को यहीं रोजगार उपलब्ध कराना है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि नीतीश कुमार ने बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाई, बिजली मुफ्त की, महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपये देने जैसी योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचाया। इससे तेजस्वी यादव बौखला गए हैं। लेकिन जनता सब समझती है और भ्रमित नहीं होगी। उन्होंने अपील की नीतीश कुमार को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए बबलू मंडल को रिकॉर्ड मतों से जीताकर पटना भेजिए। एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार बबलू मंडल ने इस अवसर पर अपने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चुनाव कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से ऐतिहासिक जीत का बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बुथ स्तर पर जुटकर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जदयू मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने की। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी मनोरंजन मजुमदार, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रूस्तम अली, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, विनय कुमार पटेल, उदय प्रसाद सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष नवीन पासवान, जदयू नेता पवन पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, रालोमो प्रखंड अध्यक्ष रजनीश कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष रोशन कुमार, जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा, रामसकल कुशवाहा, संजय सिंह, वकील सिंह, पंकज तांति, भरत कुमार, प्रिंस एवं सिकेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें